लियोनल मेसी का कमाल, दो गोल से इंटर मियामी की जीत में अहम भूमिका

0

नई दिल्ली : दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) मुकाबले में अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हरा दिया। मेसी ने मैच में दो गोल दागने के साथ एक गोल करने में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने दो गोलों से पहले टीम के शुरुआती गोल का अवसर तैयार किया और पूरे मुकाबले में अपने खेल से छाप छोड़ी। मेसी के इस दमदार प्रदर्शन ने इंटर मियामी की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

पहले हाफ के आखिरी क्षणों में जर्मन बेर्टेरामे ने मेसी और लुईस सुआरेज की मदद से गोल कर इंटर मियामी का खाता खोला। एमएलएस में अपने शुरुआती 26 मुकाबलों में बेर्टेरामे का यह नौवां गोल था। मेसी ने इसके बाद 56वें और 60वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर इंटर मियामी की बढ़त 3-0 कर दी। दोनों गोल में बेर्टेरामे ने मदद की अहम भूमिका रही, जबकि मेसी के दूसरे गोल में सुआरेज का भी योगदान रहा।

मेसी का अगला लक्ष्य कार्लोस वेला का रिकॉर्ड

मेसी के नाम अब गोल और मदद मिलाकर कुल 40 गोल योगदान दर्ज हो चुके हैं। वह लॉस एंजिलिस एफसी के कार्लोस वेला के 2019 में बनाए गए 49 गोल योगदान के रिकॉर्ड से नौ पीछे हैं। इंटर मियामी के इस स्टार खिलाड़ी के पास रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चार मुकाबले शेष हैं। इंटर मियामी के गोलकीपर डेने सेंट क्लेयर ने दो बचाव किए, लेकिन 89वें मिनट में फाफा पिकॉल्ट ने पेनाल्टी पर गोल कर टीम को क्लीन शीट हासिल करने से रोक दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here