नीरज चोपड़ा का बड़ा बयान, यशवीर-रोहित 2028 ओलंपिक में कर सकते हैं कमाल

0

नई दिल्ली : दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बताया कि उनके टखने की चोट में अब काफी सुधार हुआ है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीरज ने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता था। हालांकि, इस साल अगस्त में अभ्यास के दौरान टखने में चोट लगने के कारण उन्हें प्रतियोगिताओं से दूर होना पड़ा, जिससे उनका मौजूदा सत्र समय से पहले समाप्त हो गया। चोट के चलते वह आइची-नागोया एशियाई खेलों और डायमंड लीग फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले सके। अब नीरज को उम्मीद है कि वह चोट से पूरी तरह उबरकर अगले साल दमदार वापसी करेंगे और एक बार फिर अपने प्रदर्शन से भारतीय खेल प्रशंसकों को गौरवान्वित करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए चोपड़ा ने कहा, ‘‘2028 के ओलंपिक में अभी काफी समय बाकी है. ”उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं, मैं वापसी की राह पर हूं और टखने की चोट अब काफी हद तक ठीक है और मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं. ” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चोपड़ा ने कहा, ‘‘अब मेरा ध्यान अगले साल दमदार वापसी करने पर है. चोट के कारण मैं जो प्रदर्शन नहीं कर सका, वो दिखाना चाहता हूं ” इस स्टार एथलीट ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले यशवीर सिंह और कांस्य पदक जीतने वाले रोहित यादव के प्रदर्शन की भी सराहना की.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘यशवीर ही नहीं, रोहित ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. ” उन्होंने कहा, ‘‘अगर पिछले एशियाई खेलों की बात करें तो हमने दो पदक (एक स्वर्ण और एक रजत) जीते थे. इस बार किशोर (जेना) और मेरे प्रतियोगिता में नहीं होने के बावजूद भारत ने दो पदक जीते हैं’. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नए और युवा खिलाड़ियों का उभरकर सामने आना भारत के लिए बहुत अच्छा संकेत है. इससे पता चलता है कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. मैं उनसे कहूंगा कि वे अपना अच्छी तरह ध्यान रखें, चोटों से बचें और इस खेल का आनंद लेते रहें ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here