चिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, 400 रन की पारी से दिग्गजों को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी 2026-27 के प्लेट ग्रुप मैच में मिजोराम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने इतिहास रच दिया। उन्होंने नागालैंड के खिलाफ 400 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतिहास रच दिया। चिन्मय ने ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी। वहीं उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ, सुनील गावस्कर, चेतेश्वर पुजारा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। चिन्मय रणजी ट्रॉफी के इतिहास में भी 400 रनों की पारी खेलने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने पृथ्वी शॉ के नाबाद 379, संजय मांजरेकर के 377 समेत कई धाकड़ खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास में भी 400 रनों की पारी खेलने वाले दुनिया के 10वें खिलाड़ी बने हैं।

78 साल बाद रणजी में फिर गूंजा 400 रन का धमाका

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार 1948-49 में 400 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड महाराष्ट्र के बल्लेबाज बीबी निम्बालकर ने बनाया था। उन्होंने कथियावार के खिलाफ नाबाद 443 रन की पारी खेली थी। अब 78 साल बाद किसी और बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 400 रनों का आंकड़ा एक पारी में छुआ है। तीसरे नंबर पर पृथ्वी शॉ का 379 रन का स्कोर है जो उन्होंने 2022-23 में असम के खिलाफ बनाया था।

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
स्कोर खिलाड़ी टीम किसके खिलाफ वर्ष
443* बी. बी. निम्बालकर महाराष्ट्र काठियावाड़ 1948/49
400* चिन्मय सुतार मिजोराम नागालैंड 2026-27
379 पृथ्वी शॉ मुंबई असम 2022/23
377 संजय मांजरेकर बॉम्बे हैदराबाद 1990/91
366 एम. वी. श्रीधर हैदराबाद आंध्र 1993/94
366 तन्मय अग्रवाल हैदराबाद अरुणाचल प्रदेश 2023/24
359* विजय मर्चेंट बॉम्बे महाराष्ट्र 1943/44
359* समित गोहेल गुजरात ओडिशा 2016/17
353 वी. वी. एस. लक्ष्मण हैदराबाद कर्नाटक 1999/00
352 चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र कर्नाटक 2012/13
351* स्वप्निल गुगले महाराष्ट्र दिल्ली 2016/17
343 पुनीत बिष्ट मेघालय सिक्किम 2018/19
341 सकिबुल गनी बिहार मिजोरम 2021/22
340 सुनील गावस्कर मुंबई बंगाल 1981/82
338 प्रशांत चोपड़ा हिमाचल प्रदेश पंजाब 2017/18
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
खिलाड़ी रन गेंदें चौके छक्के टीम विपक्षी टीम मैदान मैच की तारीख
ब्रायन लारा 501* 427 62 10 वार्विकशायर डरहम बर्मिंघम 2 जून 1994
हनीफ मोहम्मद 499 — 64 0 कराची बहावलपुर कराची 8 जनवरी 1959
डॉन ब्रैडमैन 452* 465 49 9 न्यू साउथ वेल्स (NSW) क्वींसलैंड सिडनी 3 जनवरी 1930
बी. बी. निम्बालकर 443* — 49 1 महाराष्ट्र काठियावाड़ पुणे 16 दिसंबर 1948
बिल पोंसफोर्ड 437 — 42 0 विक्टोरिया क्वींसलैंड मेलबर्न 16 दिसंबर 1927
बिल पोंसफोर्ड 429 — 42 0 विक्टोरिया तस्मानिया मेलबर्न 2 फरवरी 1923
आफताब बलोच 428 — 25 0 सिंध बलूचिस्तान कराची 18 फरवरी 1974
आर्ची मैकलारेन 424 — 62 1 लंकाशायर समरसेट टॉन्टन 15 जुलाई 1895
सैम नॉर्थईस्ट 410* 450 45 3 ग्लैमरगन लीसेस्टरशायर लीसेस्टर 20 जुलाई 2022
ग्रीम हिक 405* 469 35 11 वॉर्सेस्टरशायर समरसेट टॉन्टन 5 मई 1988
ब्रायन लारा 400* 582 43 4 वेस्टइंडीज इंग्लैंड सेंट जॉन्स 10 अप्रैल 2004
चिन्मय सुतार 400* 517 46 7 मिजोराम नागालैंड दीमापुर 19 अक्टूबर 2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here