न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में सूर्यकुमार का दबदबा, इशान और अभिषेक टॉप-2 से बाहर

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत २२ अक्टूबर से होगी। सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज खेली थी, जो २-२ की बराबरी पर समाप्त हुई। अब भारतीय टीम की नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीरीज जीतने पर होगी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टी-20 सीरीज में जमकर चौके-छक्कों की बरसात हुई थी। 5 मुकाबलों की इस सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 105 छक्के लगाए थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में भी क्रिकेट प्रेमियों को ऐसी ही आतिशी बल्लेबाजी देखने की उम्मीद होगी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर हैं।

छक्कों की रेस में इशान-अभिषेक पिछड़े, टॉप-2 में नहीं मिली जगह

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार पहले स्थान पर हैं जिन्होंने 14 मैचों में कुल 29 छक्के लगाए हैं जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 17 मैचों में 27 छक्के लगाए हैं। तीसरे स्थान पर इशान किशन हैं जिन्होंने 12 मैचों में 22 छक्के लगाए हैं तो वहीं चौथे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने 6 मैचों में कुल 22 छक्के लगाए हैं।

कीवी टीम के खिलाफ टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शिवम दुबे 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने 11 मैचों में अब तक 16 सिक्स जड़े हैं जबकि संजू सैमसन इस सूची में 8वें स्थान पर हैं जिन्होंने 8 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में 9वें नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने 13 मैचों में 10 छक्के लगाए हैं जबकि 10वें स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 10 मैचों में कुल 8 छक्के लगाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय
  • सूर्यकुमार यादव – 29 छक्के (14 मैच)
  • रोहित शर्मा – 27 छक्के (17 मैच)
  • इशान किशन – 22 छक्के (12 मैच)
  • अभिषेक शर्मा – 18 छक्के (6 मैच)
  • शिवम दुबे – 16 छक्के (11 मैच)
  • केएल राहुल – 13 छक्के (8 मैच)
  • हार्दिक पांड्या – 12 छक्के (19 मैच)
  • संजू सैमसन – 11 छक्के (8 मैच)
  • श्रेयस अय्यर – 10 छक्के (13 मैच)
  • विराट कोहली – 8 छक्के (10 मैच)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here