जलज सक्सेना ने झटके 7 विकेट, सचिन-अजहरुद्दीन के शतकों से केरल की बड़ी जीत

0

नई दिल्ली : केरल की टीम ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे चरण के मुकाबले में सचिन बेबी और मोहम्मद अजहरुद्दीन की शतकीय पारी साथ ही जलज सक्सेना की शानदार गेंदबाजी के दम पर ओडीशा को पारी और 36 रन से हरा दिया। मोहम्मद अजहरुद्दीन को उनकी नाबाद 139 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में ओडीशा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और उसके बाद केरल की टीम ने पहली पारी में 404 रन बनाए।

इसके जबाव में ओडीशा ने पहली पारी में 225 रन बनाए और केरल को पहली पारी में 179 रन की बढ़त मिली। इसके बाद ओडीशा की टीम दूसरी पारी में 143 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। केरल ने दूसरी पारी में बैटिंग नहीं की थी और ओडीशा से फॉलो ऑन खेलने को कहा था। ये केरल की 2 मैचों में पहली जीत रही और ग्रुप सी की अंकतालिका में केरल 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर आ गया।

केरल के लिए सचिन-अजहरुद्दीन ने जड़े शानदार शतक

केरल के लिए सचिन बेबी और मोहम्मद अजहरुद्दीन दोनों ने शतकीय पारी खेली थी और अपनी टीम के स्कोर को 400 के पार पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। सचिन ने एक छक्का और 11 चौकों की मदद से 112 रन बनाए थे जबकि अजहरुद्दीन ने 263 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 139 रन की नाबाद पारी खेली थी। आदित्य सरवटे ने भी 53 रन का अहम योगदान दिया जबकि टीम के कप्तान विष्णु विनोद ने 21 रन की पारी खेली।

ओडिशा के लिए पहली पारी में गौरव चौधरी और कप्तान शुभ्रांशु सेनापति ने 50-50 रन की पारी खेली थी जबकि दूसरी पारी में गौरव चौधरी ने फिर से 53 रन बनाए। वहीं केरल की गेंदबाजी बात करें तो पहली पारी में जलज सक्सेना ने 2 विकेट लिए जबकि वैशाख चंद्रन ने 4 तो वहीं आदित्य सरवटे ने 3 विकेट लिए। दूसरी पारी में केरल के लिए जलज सक्सेना ने 5 जबकि आदित्य सरवटे ने दो विकेट लिए। जलज को दोनों पारियों में मिलाकर कुल 7 विकेट मिले, लेकिन वो प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here