नई दिल्ली : भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन का बल्ला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जमकर चल रहा है। वह वर्ष 2026 में इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। फिलहाल इशान किशन भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, जहां उनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
इशान किशन का जलवा हमें न्यूजीलैंड दौरे पर देखने को मिलेगा, लेकिन टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले अगर हर बात क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में एक साल में यानी एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज (चौके और छक्के मिलाकर) लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इसमें इशान पहले नंर पर चल रहे हैं तो वहीं अभिषेक शर्मा पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान से इस लिस्ट में आगे हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में इशान किशन नंबर-1
इशान किशन ने साल 2026 में अब तक खेले टी20आई मैचों में कुल 177 बाउंड्रीज लगाए हैं जिसमें 122 चौके जबकि 55 छक्के शामिल हैं तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने साल 2022 में कुल 174 बाउंड्रीज लगाए थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने साल 2026 में कुल बाउंड्रीज अब तक लगाए हैं जबकि मोहम्मद रिजवान लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2021 में कुल 161 बाउंड्रीज लगाए थे।
इस लिस्ट में भारतीय बैटर संजू सैमसन और पॉल स्टारलिंग संयुक्त रूप से 8वें नंबर पर हैं। संजू ने साल 2026 में अब तक कुल 110 बाउंड्रीज लगाए हैं जबकि पॉल स्टारलिंग ने साल 2019 में कुल 110 बाउंड्रीज लगाए थे। वैसे संजू के पास स्टारलिंग को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। वहीं बाबर आजम इस लिस्ट में बाबर आजम 7वें नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2021 में कुल 116 बाउंड्रीज लगाए थे तो वहीं पाकिस्तानी बैटर साहिबजादा फरहान लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 103 बाउंड्रीज लगाए थे।
T20I में एक साल में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज (फुल मेंबर)
- 177 बाउंड्रीज-(122 चौके और 55 छक्के) – इशान किशन (2026)
- 174 बाउंड्रीज-(106 चौके और 68 छक्के) – सूर्यकुमार (2022)
- 162 बाउंड्रीज-(92 चौके एवं 70 छक्के) – अभिषेक शर्मा (2026)
- 161 बाउंड्रीज-(119 चौके एवं 42 छक्के) – मोहम्मद रिजवान (2021)
- 139 बाउंड्रीज-(85 चौके एवं 54 छक्के) – अभिषेक शर्मा (2025)
- 135 बाउंड्रीज-(109 चौके और 26 छक्के) – ब्रायन बेनेट (2025)
- 116 बाउंड्रीज-(99 चौके और 17 छक्के) – बाबर आजम (2021)
- 110 बाउंड्रीज-(66 चौके और 44 छक्के) – संजू सैमसन (2026)
- 110 बाउंड्रीज-(90 चौके और 20 छक्के) – पॉल स्टर्लिंग (2019)
- 104 बाउंड्रीज-(61 चौके और 43 छक्के) – सूर्यकुमार यादव (2023)
- 103 बाउंड्रीज-(67 चौके और 36 छक्के) – केविन ओ’ब्रायन (2019)
- 103 बाउंड्रीज-(58 चौके और 45 छक्के) – साहिबजादा फरहान (2025)


