इशान की बादशाहत बरकरार, ताजा आईसीसी रैंकिंग में गिल-ब्रुक ने भी मारी बाजी

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से खेले जाने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज से ठीक पहले आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की। आईसीसी की टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन का जलवा कायम है और वो पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में हैरी ब्रुक पहले स्थान पर जबकि वनडे बैटिंग रैंकिंग में शुभमन गिल टॉप पर बने हुए हैं।

इशान की बादशाहत कायम, अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर

इशान किशन टी20आई बैटिंग रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं जिनका रेटिंग अंक 893 है जबकि अभिषेक का रेटिंग अंक 884 है और वो दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तानी बैटर साहिबजादा फरहान हैं जो 883 रेटिंग अंक के साथ तीसरे तो वहीं भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर हैं जिनके 798 रेटिंग अंक हैं। इस सूची में अब तिलक वर्मा 9वें से 10वें नंबर पर आ गए और उनके अब 726 रेटिंग अंक हैं। भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शाई होप को 2 स्थान का फायदा हुआ और वो अब 9वें स्थान पर आ गए।

ICC T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग
आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल और हैरी ब्रुक नंबर-1

वनडे बैटिंग रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि विराट कोहली तीसरे तो रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर हैं तो वहीं भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तानी बैटर बाबर आजम वनडे बैटर रैंकिंग में 7वें स्थान पर बने हुए हैं। टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 861 रेटिंग अंक के साथ हैरी ब्रुक पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि ऋषभ पंत 7वें तो शुभमन गिल 9वें नंबर पर हैं। टेस्ट रैंकिंग में रचिन रविंद्र छठे से 5वें स्थान पर आ गए जबकि 4 स्थान की छलांग लगाकर एडन मार्करम 10वें नंबर पर आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here