एशियन पैरा गेम्स में भारत की स्वर्णिम उड़ान, सिमरन-दिलीप ने जीते गोल्ड; भारत के 50 पार पदक

0

नई दिल्ली : पैरा एशियाई खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। तीसरे दिन 24 पदक जीतने के बाद चौथे दिन भी भारतीय एथलीटों ने एथलेटिक्स में अपना दम दिखाया। प्रवीण कुमार, सचिन खिलारी और आयुष वर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा में सिमरन ने इतिहास रच दिया। इससे पहले महिला 200 मीटर टी12 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकीं सिमरन ने 100 मीटर टी12 में भी रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में अपना दूसरा स्वर्ण हासिल किया।

भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन ने 12.02 सेकेंड के इन खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके अलावा भारत के दिलीप गावित ने पुरुष 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और भारत के ही मोहम्मद मोर्सिंगनाकथ को इसी स्पर्धा में रजत पदक मिला। इससे पहले पुरुष एफ 40 गोला फेंक इवेंट में रवि रोंगाली ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अब भारत के कुल पदकों की संख्या 50 पार पहुंच चुकी है।

एशियन पैरा गेम्स में भारत के पदकों का अर्धशतक पूरा

भारतीय खिलाड़ियों ने आइची-नागोया में जारी मौजूदा खेलों के चौथे दिन ही 53 पदक अब तक जीत लिए हैं। इसमें भारत के नाम कुल 14 गोल्ड मेडल, 18 सिल्वर मेडल और 21 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मेडल टैली में भी अब 14 गोल्ड के बाद भारत दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर आ गया है। चीन 77 गोल्ड के साथ नंबर 1 और जापान व उज्बेकिस्तान 18-18 गोल्ड के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे पर हैं।

भारत के लिए अब तक मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ी
क्रम संख्या खिलाड़ी स्पर्धा खेल पदक
1 मोना अग्रवाल महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 पैरा शूटिंग स्वर्ण
2 अवनि लेखरा महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 पैरा शूटिंग रजत
3 कपिल परमार पुरुष जे1, 70 किग्रा पैरा जूडो कांस्य
4 कोकिला महिला जे2, 52 किग्रा पैरा जूडो रजत
5 निषाद कुमार पुरुष लंबी कूद टी47 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
6 रवि कार्तिक बुदिगिना पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 पैरा तैराकी रजत
7 सौम्या महिला 1500 मीटर टी12/टी13 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
8 राधा वेंकटेश महिला 1500 मीटर टी12/टी13 पैरा एथलेटिक्स रजत
9 रवन्नी वलसानानी महिला 1500 मीटर टी11 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
10 रिंकू पुरुष भाला फेंक एफ46 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
11 अजीत सिंह पुरुष भाला फेंक एफ46 पैरा एथलेटिक्स रजत
12 प्रदीप कुमार पुरुष भाला फेंक एफ53/एफ54 पैरा एथलेटिक्स रजत
13 आयुष वर्मा पुरुष भाला फेंक एफ53/एफ54 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
14 प्रवीण शर्मा पुरुष गोला फेंक एफ11 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
15 अशोक पुरुष 65 किग्रा पैरा पावरलिफ्टिंग रजत
16 जेहान मदान पुरुष एकल क्लास 1 पैरा टेबल टेनिस कांस्य
17 सोनलबेन पटेल महिला एकल क्लास 3 पैरा टेबल टेनिस कांस्य
18 भाविना पटेल महिला एकल क्लास 4-5 पैरा टेबल टेनिस कांस्य
19 प्राची पांडे महिला एकल क्लास 6 पैरा टेबल टेनिस कांस्य
20 बेबी सहाना रवि महिला एकल क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस कांस्य
21 मनीष नरवाल पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 पैरा शूटिंग रजत
22 सृष्टि अरोड़ा महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 पैरा शूटिंग कांस्य
23 दीप्ति जीवनजी महिला 400 मीटर टी20 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
24 हिमांशु नंदल पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 पैरा तैराकी कांस्य
25 सिमरन महिला 200 मीटर टी12 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
26 तेजलबेन डामोर महिला 200 मीटर टी12 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
27 प्रीति पाल महिला 200 मीटर टी35 पैरा एथलेटिक्स रजत
28 निरंजन मुकुंदन पुरुष 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम7 पैरा तैराकी कांस्य
29 प्रणव सूरमा पुरुषों की चक्काफेंक एफ51/52/53 स्पर्धा पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
30 राम रतन सिंह पुरुषों की चक्काफेंक एफ51/52/53 स्पर्धा पैरा एथलेटिक्स रजत
31 देवेंद्र कुमार पुरुष चक्का फेंक एफ44/64 स्पर्धा पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
32 राकेश पुरुष चक्का फेंक एफ44/64 स्पर्धा पैरा एथलेटिक्स रजत
33 परदीप कुमार पुरुष चक्का फेंक एफ44/64 स्पर्धा पैरा एथलेटिक्स कांस्य
34 निषाद कुमार ऊंची कूद टी47 स्पर्धा पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
35 होकाटो होटाजहे पुरुष गोला फेंक एफ 56/57 स्पर्धा पैरा एथलेटिक्स कांस्य
36 प्रवीण कुमार पुरुष ऊंची कूद टी64 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
37 बंटी पुरुष ऊंची कूद टी64 पैरा एथलेटिक्स रजत
38 मनजीत पुरुष भाला फेंक एफ 12/13 पैरा एथलेटिक्स रजत
39 सचिन खिलारी पुरुष गोला फेंक एफ 46 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
40 मोहम्मद यासिर पुरुष गोला फेंक एफ 46 पैरा एथलेटिक्स रजत
41 आयुष वर्मा पुरुष गोला फेंक एफ 53 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
42 भाग्यश्री जाधव महिला गोला पेंक एफ 34 पैरा एथलेटिक्स रजत
43 अनुभव चौधरी पुरुष 100 मीटर रेस टी 35 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
44 राकेश भाई भट्ट पुरुष 100 मीटर रेस टी 37 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
45 परवीन पुरुष गोला फेंक एफ 46 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
46 शीतल देवी/पायल नाग महिला कम्पाउंड डबल्स पैरा तीरंदाजी रजत
47 कस्तूरी राजामणी महिला 67 किलोग्राम वर्ग पैरा पॉवरलिफ्टिंग रजत
48 दिलीप गावित पुरुष 100 मीटर टी47 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
49 मोहम्मद मोर्सिंगनाकथ पुरुष 100 मीटर टी47 पैरा एथलेटिक्स रजत
50 सिमरन महिला 100 मीटर टी12 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
51 रवि रोंगाली पुरुष गोला फेंक एफ 40 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
52 प्रणव देसाई पुरुष 100 मीटर टी 64 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
53 हिमांशु नंदल पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एस 11 पैरा तैराकी कांस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here