T20I में SENA के मैदानों पर किस भारतीय ने बनाए सबसे ज्यादा रन? कोहली-रोहित समेत टॉप-14 की लिस्ट

0

नई दिल्ली : भारतीय टी20 क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस सीरीज से पहले बात अगर SENA देशों में टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की करें तो इस लिस्ट में युवराज सिंह, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हैं तो वहीं इस सूची में विराट कोहली टॉप पर हैं और रोहित शर्मा से आगे हैं।

SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया इन चारों देशों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैटर विराट कोहली हैं जिन्होंने इन सभी जगहों पर भारत के लिए कुल 1099 रन बनाए थे जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 1041 रन बनाए थे। विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 138 का रहा था जबकि रोहित का स्ट्राइक रेट 134 का था।

युवराज, अभिषेक, संजू टॉप-10 से बाहर

SENA देशों में टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 181 की स्ट्राइक रेट से अब तक कुल 800 रन बनाए हैं जबकि इस लिस्ट में एमएस धौनी चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने कुल 591 रन बनाए थे। केएल राहुल इस सूची में 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने कुल 586 रन बनाए हैं तो वहीं शिखर धवन इस लिस्ट में छठे स्थान पर शिखर धवन हैं जिन्होंने 144 की स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए थे।

इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर 10वें स्थान पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने SENA देशों में अब तक 145 की स्ट्राइक रेट से कुल 424 रन बनाए हैं तो वहीं अभिषेक शर्मा 391 रन के साथ 12वें, युवराज सिंह 379 रन के साथ 13वें जबकि संजू सैमसन 304 रन के साथ 14वें स्थान पर हैं। संजू सैमसन के पास अब युवराज सिंह को जबकि अभिषेक शर्मा के पास सुरेश रैना को पीछे छोड़ने का मौका है और न्यूजीलैंड दौरे पर दोनों ऐसा कर सकते हैं।

SENA देशों में T20I के सबसे बड़े भारतीय रनवीर, टॉप-14 की लिस्ट औसत और स्ट्राइक रेट के साथ
  • 1099 रन: विराट कोहली (48/138)
  • 1041 रन: रोहित शर्मा (31/134)
  • 800 रन: सूर्य कुमार यादव (50/181)
  • 591 रन: एमएस धोनी (33/116)
  • 586 रन: केएल राहुल (35/137)
  • 530 रन: शिखर धवन (29/144)
  • 525 रन: गौतम गंभीर (35/120)
  • 475 रन: हार्दिक पंड्या (32/133)
  • 447 रन: तिलक वर्मा (41/169)
  • 424 रन: श्रेयस अय्यर (39/145)
  • 403 रन: सुरेश रैना (29/137)
  • 391 रन: अभिषेक शर्मा (30/169)
  • 379 रन: युवराज सिंह (32/160)
  • 304 रन: संजू सैमसन (28/169)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here