भुवनेश्वर कुमार की वापसी, नितीश रेड्डी-मयंक को मौका; न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने क्राइस्टचर्च में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी शामिल किया गया है। वह करीब चार साल के अंतराल के बाद भारतीय टीम की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे। उनकी वापसी से टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को अनुभव और मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, सीरीज का पहला मुकाबला दोनों टीमों के लिए अपनी तैयारियों को परखने और जीत के साथ शुरुआत करने का अहम मौका है।

कीवी टीम के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में नितीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव को भी मौका दिया गया जो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान कुछ मैचों में नहीं खेले थे। भारत की प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर के रूप में तीन खिलाड़ियों नितीश रेड्डी, नमन धीर और अक्षर पटेल को शामिल किया गया जबकि टीम में तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया जिसमें भुवी, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव शामिल थे।

पहले टी20 में भारत का बड़ा दांव, प्लेइंग XI में 3 ऑलराउंडर को मिली जगह

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 मैच में अर्शदीप सिंह चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वो फिट हैं और भुवी का साथ निभाएंगे। भारत की शीर्ष बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया और टीम में ओपनर के रूप में अभिषेक शर्मा व संजू सैमसन मौजूद हैं। वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं किया गया जिन्हें लेकर श्रेयस पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें और मौके मिलेंगे।

क्राइस्टचर्च की पिच को देखते हुए भारत ने टीम में स्पिनर के रूप में अक्षर पटेल को शामिल किया जबकि बल्लेबाजी में मध्यक्रम में इशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर खेलते हुए नजर आएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 में खेलने वाले शिवम दुबे को पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है तो वहीं स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती भी भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here