IND vs ZIM: स्मृति-शैफाली ओपनर, हरमनप्रीत की भी एंट्री; पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

0

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 23 अक्टूबर यानी शुक्रवार से होगी। इस वनडे सीरीज से पहले भारत ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने पहली बार कोई टी20 सीरीज अपने नाम किया और अब बारी वनडे सीरीज की है।

स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत अब पहली बार अपनी धरती पर कोई वनडे सीरीज खेलने जा रहा है और टीम इंडिया की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय टीम जिम्बाब्वे के मुकाबले मजबूत नजर आ रही है और इस वनडे सीरीज को जीतने की दावेदार भी है। वैसे पहले वनडे मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है आइए जानते हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में प्रतिका रावल को मिल सकता है मौका

पहले वनडे में भारत के लिए पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना के साथ शैफाली वर्मा करती हुई नजर आ सकती हैं तो वहीं प्रतिका रावल तीसरे नंबर पर खेल सकती हैं। मध्यक्रम को मजबूत देने के लिए टीम में हरलीन देओल और हरमनप्रीत कौर मजबूत हैं तो वहीं फिनिशर के रूप में ऋचा घोष होंगी जो टीम की विकेटकीपर भी हैं। भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर के रूप में दीप्ति शर्मा और सयाली सतघारे होंगी जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका ठाकुर और क्रांति गौड़ की होगी तो वहीं स्पिनर के रूप मे टीम में श्री चरणी होंगी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सयाली सतघारे, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देयोल, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, रेणुका ठाकुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here