T20I में बुमराह से भी बेहतर हरभजन सिंह का इकॉनमी रेट, जानें भारत के टॉप किफायती गेंदबाज

0

नई दिल्ली : टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में गिना जाता है। वह अपनी सटीक लाइन-लेंथ और किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इकॉनमी रेट के मामले में हरभजन सिंह उनसे आगे हैं। टी20 इंटरनेशनल में कम से कम 100 ओवर गेंदबाजी करने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में हरभजन 6.20 के इकॉनमी रेट के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह 6.52 के इकॉनमी रेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार भी इस सूची में शीर्ष चार में शामिल हैं। आइए, आंकड़ों से जानते हैं कि टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे किफायती गेंदबाज कौन हैं और विकेट लेने के मामले में इनका प्रदर्शन कैसा रहा है।

रन रोकने में हरभजन नंबर-1, विकेट लेने में बुमराह का जलवा

हरभजन सिंह ने 2006 से 2016 के बीच भारत के लिए 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 27 पारियों में 102 ओवर गेंदबाजी की और 633 रन दिये। उनके नाम 25 विकेट हैं। उनका इकॉनमी रेट 6.20, गेंदबाजी औसत 25.32 और स्ट्राइक रेट 24.4 रहा। जसप्रीत बुमराह ने 2016 से 2026 के बीच 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 97 पारियों में गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह ने 351.4 ओवर में 2295 रन देकर 126 विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 6.52 है, जबकि गेंदबाजी औसत 18.21 और स्ट्राइक रेट 16.7 है।

अश्विन और भुवनेश्वर भी रन रोकने में माहिर

रविचंद्रन अश्विन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। अश्विन ने 2010 से 2022 के बीच 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 242 ओवर गेंदबाजी की और 1672 रन देकर 72 विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 6.90 है, जबकि गेंदबाजी औसत 23.22 और स्ट्राइक रेट 20.1 है। भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन भी इस मामले में उल्लेखनीय है। उन्होंने 2012 से 2026 के बीच 89 मैचों में 300.3 ओवर गेंदबाजी की और 2100 रन देकर 90 विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 6.98, गेंदबाजी औसत 23.33 और स्ट्राइक रेट 20 है।

कुलदीप यादव के आंकड़े भी खास

कुलदीप यादव इस सूची के सबसे दिलचस्प गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने 2017 से 2026 के बीच 56 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 195.5 ओवर गेंदबाजी की और 1392 रन देकर 98 विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 7.10 है। कुलदीप का गेंदबाजी औसत 14.20 और स्ट्राइक रेट 11.9 है।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे किफायती गेंदबाजों की सूची
खिलाड़ी कब से कब मैच पारी ओवर मेडन रन विकेट BBI औसत इकॉनमी SR 4 5
हरभजन सिंह 2006-2016 28 27 102 5 633 25 4/12 25.32 6.2 24.4 1 0
जसप्रीत बुमराह 2016-2026 100 97 351.4 13 2295 126 4/15 18.21 6.52 16.7 1 0
रविचंद्रन अश्विन 2010-2022 65 65 242 3 1672 72 4/8 23.22 6.9 20.1 2 0
भुवनेश्वर कुमार 2012-2026 89 87 300.3 10 2100 90 5/4 23.33 6.98 20 3 2
वाशिंगटन सुंदर 2017-2026 65 61 184.5 2 1312 56 3/3 23.42 7.09 19.8 0 0
कुलदीप यादव 2017-2026 56 54 195.5 2 1392 98 5/17 14.2 7.1 11.9 3 2
रविंद्र जडेजा 2009-2024 74 71 226 4 1612 54 3/15 29.85 7.13 25.1 0 0
रवि बिश्नोई 2022-2026 54 53 196.5 3 1493 71 4/13 21.02 7.58 16.6 2 0
वरुण चक्रवर्ती 2021-2026 49 46 171.3 1 1301 75 5/17 17.34 7.58 13.7 1 2
अक्षर पटेल 2015-2026 113 105 338 6 2594 114 3/9 22.75 7.67 17.7 0 0
युजवेंद्र चहल 2016-2023 80 79 294 2 2409 96 6/25 25.09 8.19 18.3 2 1
हार्दिक पंड्या 2016-2026 138 125 370.5 5 3093 114 4/16 27.13 8.34 19.5 3 0
अर्शदीप सिंह 2022-2026 100 96 343.1 4 2969 145 5/51 20.47 8.65 14.2 2 1
शिवम दुबे 2019-2026 82 53 109 0 1086 40 3/4 27.15 9.96 16.3 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here