ग्लेन फिलिप्स की फिफ्टी से न्यूजीलैंड ने बनाए 225 रन, भारत के सामने 226 का लक्ष्य

0

नई दिल्ली : भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए। भारत को जीत के लिए इस मैच में 226 रन का टारगेट मिला है। इस मैच में भारत की तरफ से मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने विकेट लिया जबकि 4 साल बाद टी20आई में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को एक भी विकेट नहीं मिला और वो खाली हाथ रह गए।

ग्लेन फिलिप्स का बल्ला चमका, भारत के खिलाफ जड़ा शानदार अर्धशतक

न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में टीम के ओपनर टिम सीफर्ट ने 17 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली जबकि फिन एलन ने 24 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने 19 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए इस मैच में कीवी टीम के लिए सीफर्ट और फिन एलन के बीच 49 रन की साझदारी हुई जबकि तीसरे विकेट के लिए जैकब्स और फिलिप्स के बीच 32 गेंदों पर 73 रन की अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

ग्लेन फिलिप्स ने कीवी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और उन्होंने 40 गेंदों पर 82 रन बनाए और नाबाद रहे। फिलिप्स ने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के और 8 चौके लगाए जबकि उनका स्ट्राइक रेट 205.00 रहे। जैकब्स ने 16 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 31 रन की पारी खेली जबकि 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी

इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 49 रन दिए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भुवी का इकॉनामी रेट इस मैच में 12.20 का रहा। भुवी तो खाली हाथ रहे, लेकिन भारत के लिए मयंक यादव ने 4 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया जबकि अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 51 रन देकर एक सफलता हासिल की। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने भी 4 ओवर में 45 रन दिए और एक विकेट हासिल किया जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवर में 40 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here