IND A vs NZ A: पहले चार दिवसीय मैच में ऐसी हो सकती है इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन, जुरेल कप्तान

0

नई दिल्ली : इंडिया ए क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां उसे न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच 24 अक्टूबर से भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3.30 बजे से खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल करेंगे। न्यूजीलैंड की धरती पर इंडिया ए को इस टेस्ट सीरीज में कड़ी चुनौती मिलेगी क्योंकि यहां पर हवा में स्विंग होती गेंद भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेती है। न्यूजीलैंड के दौरा भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन इंडिया ए की टीम काफी मजबूत दिख रही है और वो कीवी टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है।

न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ अगर भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल कर सकते हैं और इस मैच के जरिए ये दोनों रिदम भी हासिल कर सकते हैं जो दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वहीं तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल होंगे जो अब लगातार भारत के लिए टेस्ट में तीसरे नंबर पर खेल रहे हैं। साई सुदर्शन को चौथे नंबर पर मौका दिया जा सकता है और साई के लिए ये एक शानदार मौका होगा। साई अच्छा प्रदर्शन करके फिर से भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की बैटिंग क्रम में पांचवें स्थान पर घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले स्मरण रविचंद्रन हो सकते हैं जबकि कप्तान व विकेटकीपर ध्रुव जुरेल छठे स्थान पर खेल सकते हैं। टीम में स्पिनर ऑलराउंडर के रूप में सुंदर नजर आ सकते हैं जबकि विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में मानव सुतार को मौका मिल सकता है। टीम में तीन तेज गेंदबाजों को मौका मिल सकता है जो आकाश दीप, अंशुल कंबोज और मुकेश कुमार हो सकते हैं।

न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, स्मरण रविचंद्रन, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मानव सुतार, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मुकेश कुमार।

पहले टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए की टीम

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, स्मरण रविचंद्रन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, आकिब नबी, यश राठौड़, मुकेश चौधरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here