दूसरे टी20 में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, कब शुरू होगा मैच और कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

0

नई दिल्ली : भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच भी इसी मैदान पर गुरुवार (22 अक्टूबर) को खेला गया था। हाई स्कोरिंग मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से जीत मिली। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज करते हुए 19.4 ओवर में 6 विकेट खोखर 230 रन बना लिए। 1-0 से आगे होने के बाद भारतीय टीम के लिए बुरी खबर यह है कि इशान किशन चोटिल हो गए हैं। वह दूसरे टी20 में नहीं खेल पाएंगे। वैभव सूर्यवंशी या शिवम दुबे को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। यहां भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की जानकारी दी गई है।

  • भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच कब खेल जाएगा?
    भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच शनिवार, 24 अक्टूबर को खेला जाएगा।
  • भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
    भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा।
  • भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच का टॉस कब होगा?
    भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे होगा।
  • भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच किस समय शुरू होगा?
    भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े 12 बजे होगा।
  • भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं।
  • भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
    भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र।

न्यूजीलैंड टीम

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, जैकब डफी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here