भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इससे पहले भारत ने इसी मैदान पर खेले गए पहले टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। पहला टी20 मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। वैभव सूर्यवंशी इस मैच में खेल रहे हैं, उन्हें ईशान किशन की जगह खेलने का मौका मिला है। मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे, क्योंकि ओस एक बड़ी वजह है। खिलाड़ियों को थोड़ा समय मिला है ताकि वे थकान मिटाकर अपनी नींद पूरी कर सकें। सभी खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से एकदम फिट और अच्छे माहौल में हैं। प्लेयर्स के लिए मैदान पर अपना आक्रामक रवैया बनाए रखना बहुत जरूरी है। इस मैच के लिए प्लेइंग XI में दो बदलाव किए गए हैं। ईशान किशन चोटिल होने की वजह से बाहर हैं, उनकी जगह वैभव टीम में आए हैं और वे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। इसके अलावा, मयंक की जगह प्रिंस को शामिल किया गया है।

दूसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here