भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबले में बन सकते हैं बड़े रिकॉर्ड, अर्शदीप सिंह पर रहेंगी नजरें

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में शनिवार (24 अक्टूबर) को भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका होगा। क्रिकेट के इस फॉर्मेट की सबसे टीम भारत 200 जीत से सिर्फ एक कदम पीछे है। भारत का यह 300वां टी20 मैच भी होगा। उसने 299 मैचों में 199 जीत दर्ज की हैं। 83 में हार का सामना करना पड़ा है। 7 मैच टाई रहे हैं और 10 मैच बेनतीजा रहे हैं।

ध्यान रहे कि टी20 में टाई मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर होता है। ऊपर दिए गए आंकड़ों में 7 टाई मैचों के रिकॉर्ड को जीत या हार में नहीं शामिल किया गया। भारत कभी सुपर ओवर में हारा नहीं है। भारत का जीत-हार अनुपात 2.397 है, जो आईसीसी की फुल मेंबर टीमों में सबसे बेहतर है। वहीं 1.523 के अनुपात के साथ अफगानिस्तान काफी पीछे दूसरे स्थान पर है।

अर्शदीप सिंह 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट के करीब, इतिहास रचने का मौका

भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी इतिहास रच सकते हैं। वह 150 विकेट लेने से सिर्फ 4 विकेट दूर हैं। 146 विकेट लेने वाले अर्शदीप 4 विकेट लेते ही इस फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाले भारत के पहले पुरुष क्रिकेटर बन जाएंगे। पहले मैच में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर भी 150 टी20 इंटरनेशनल विकेट के करीब हैं। उन्होंने अबतक 144 विकेट लिए हैं। हालांकि, उनसे पहले न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी 165 और टिम साउदी 164 विकेट ले चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here