एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

0

नई दिल्ली : एशिया कप 2026 राइजिग स्टार्स का शेड्यूल शनिवार (24 अक्टूबर) को एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जारी कर दिया। कतर के दोहा में 8 टीमों का यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से 29 नवंबर के बीच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा। 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और हॉन्गकॉन्ग हैं।

ग्रुप बी में इंडिया ए, पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई हैं। मैच दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और यूनिवर्सिटी ऑफ फॉर साइंसेज एं टेकनलॉजी स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज के दौरान हर दिन दो मैच होंगे। 19 नवंबर को पहला मैच बांग्लादेश ए और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेला जाएगा।

दूसरा मैच श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। 24 नवंबर को यूएई से मैच होगा। ग्रुप स्टेज से टॉप की 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 26 और 27 नवंबर को सेमीफाइनल होगा।

एशिया कप 2026 राइजिग स्टार्स शेड्यूल
तारीख दिन मैच 1 समय मैच 2 समय
19 नवंबर गुरुवार बांग्लादेश बनाम हांगकांग सुबह 9:00 श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान दोपहर 1:00
20 नवंबर शुक्रवार पाकिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात सुबह 9:00 भारत बनाम नेपाल दोपहर 1:00
21 नवंबर शनिवार श्रीलंका बनाम हांगकांग सुबह 9:00 बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान दोपहर 1:00
22 नवंबर रविवार संयुक्त अरब अमीरात बनाम नेपाल सुबह 9:00 भारत बनाम पाकिस्तान दोपहर 1:00
23 नवंबर सोमवार अफगानिस्तान बनाम हांगकांग सुबह 9:00 श्रीलंका बनाम बांग्लादेश दोपहर 1:00
24 नवंबर मंगलवार भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात सुबह 9:00 पाकिस्तान बनाम नेपाल दोपहर 1:00
26 नवंबर गुरुवार सेमीफाइनल 1: A1 बनाम B2 दोपहर 1:00 — —
27 नवंबर शुक्रवार सेमीफाइनल 2: B1 बनाम A2 दोपहर 1:00 — —
29 नवंबर रविवार फाइनल दोपहर 1:00 — —

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here