आरव, प्रेक्षा ने तिहरे ख़िताब जीते
भोपाल : आरव सोनी और प्रेक्षा भाटिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए यहां संपन्न हुई श्रीराम प्रकाश स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट में तीन-तीन ख़िताब जीते. दोनों स्पर्धा के बेस्ट प्लेयर भी बने. अदम्य तिवारी, आरुष, दिगारसे, शिवन्या ब्यौहार व हरसीरत कौर उदीयमान खिलाड़ी चुने गए. टूर्नामेंट भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में खेला गया.
आरके स्पोर्ट्स वर्ल्ड, मीनाल रेसीडेंसी में संपन्न टूर्नामेंट में समाजसेवी सुदेश प्रकाश, अपर कलेक्टर आशीष पाण्डेय, एनएचडीसी के एमडी ओमप्रकाश, बीडीबीए के सचिव जय सिंह, अजय अरोरा, आरके स्पोर्ट्स वर्ल्ड की डायरेक्टर दीप्ति किरार, इंटरनेशनल शटलर पूनम तत्ववादी, राजवीर प्रकाश, अन्नू प्रकाश, विकास प्रकाश, रोहन प्रकाश, आलोक अरोरा, नताशा अरोरा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.
बालक वर्ग में आरव सोनी ने अंडर 13 एकल में टॉप सीड अभिनव आर्य को 21-20, 15-5 से हराया. उन्होंने अभिनव के साथ बालक अंडर 13 युगल फाइनल में अर्जुन-येक्षित को 15-9, 15-12 से पराजित किया. अंडर 15 एकल में श्लोक कुमार को 15-10, 15-13 से हराकर तीसरी ख़िताबी जीत अर्जित की.
बालिका अंडर 15 एकल वर्ग में प्रतिभावान दूसरी वरीय प्रेक्षा ने पहली सीड अन्वी गुप्ता को 15-5, 13-15, 15-5 से अंडर 17 एकल में भूमि सिंह को 15-8, 15-9 से तथा अंडर 19 एकल में भूमि को 15-11, 15-12 से पराजित कर तीन ख़िताब अपने नाम किये.
अन्य परिणाम-
- बालक एकल अंडर 9- अदम्य तिवारी (विजेता) व्योम (उपविजेता)
- बालक एकल अंडर 11-प्रयान सचान (विजेता) गर्वित गुरनानी (उपविजेता)
- बालक एकल अंडर 15- अवनीश (विजेता) धनेन्द्र गोलिया (उपविजेता)
- बालक एकल अंडर 19- बिस्वजीत सिंह सिकरवार (विजेता) युवान कोली (उपविजेता)
- बालक युगल अंडर 11-गर्वित-प्रयान (विजेता) अदम्य-उपराज (उपविजेता)
- बालक युगल अंडर 15- आरव राय-अनघ राय (विजेता) दैविक-रियांश बागजाई (उपविजेता)
- बालक युगल अंडर 17- अर्धेन्दू उपाध्याय-अवनीश (विजेता) आरव राय-अनघ राय (उपविजेता)
- बालक युगल अंडर 19- बिस्वजीत-आर्यन (विजेता) जैफ जोसफ-धीरेन्द्र कुशवाहा (उपविजेता)
- बालिका एकल अंडर 9- शिवन्या ब्यौहार (विजेता) वागमी (उपविजेता)
- बालिका एकल अंडर 11-प्रतिष्ठा चतुर्वेदी (विजेता) प्रणवी मित्तल (उपविजेता)
- बालिका एकल अंडर 13-अन्वी गुप्ता (विजेता) भूमि सिंह (उपविजेता)
- बालिका युगल अंडर 15- अन्वी-भूमि (विजेता) आद्या-आराध्या पवार (उपविजेता)


