टीम इंडिया से लगातार दो हार का असर, न्यूजीलैंड ने टीम में किए बड़े बदलाव

0
नई दिल्ली : क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दो मैचों में हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम में बदलाव हुए हैं। मेजबानों ने सीरीज के बाकी मैचों के लिए अपने तेज गेंदबाजों को रोटेट करने का फैसला किया है। यह उनके प्लान्ड वर्कलोड मैनेजमेंट का हिस्सा है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी टी20 सीरीज में आगे नहीं खेलेंगे। वह क्राइस्टचर्च में ही रुकेंगे और 2 नवंबर को ऑकलैंड में वनडे स्क्वॉड से जुड़ेंगे। दो दिन बाद पहला वनडे होना है।

हेनरी ने शनिवार को सिर्फ दो ओवर फेंके थे और मैदान से बाहर चले गए थे। कप्तान मिचेल सेंटनर ने बताया कि उन्हें पिंडली में जकड़न महसूस हो रही थी। लॉकी फर्ग्यूसन भी एहतियात के तौर पर मैदान से बाहर चले गए थे। वह वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे। वह ऑकलैंड और हैमिल्टन में होने वाले आखिरी दो मैचों के लिए वापस टीम से जुड़ जाएंगे।

काइल जैमीसन इस सीरीज में अब तक नहीं खेले हैं। वह तीसरे टी20 के बाद वेलिंगटन में ही रुकेंगे। वह वहां बेसिन रिजर्व में कैंटरबरी के लिए ‘फोर्ड ट्रॉफी’ का एक मैच खेलेंगे। इसका मतलब है कि वह आखिरी दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वह वनडे सीरीज के लिए वापस टीम से जुड़ेंगे।

ब्लेयर टिकनर आखिरी तीन मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे, जबकि जोश क्लार्कसन अंतिम दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा बनेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों को जैक फॉल्क्स और मार्क चैपमैन की जगह 16 सदस्यीय शुरुआती टीम में शामिल किया गया था। फॉल्क्स और चैपमैन चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके अलावा, तीसरे टी20 के लिए मैट फिशर भी टीम के साथ वेलिंगटन जाएंगे, जो कवर के तौर पर रहेंगे।

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए न्यूजीलैंड की टीम

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्न,ब्लेयर टिकनर, डेवोन कॉनवे, काइल जेमीसन, जैकब डफी, मैट फिशर।

भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें टी20 के लिए न्यूजीलैंड की टीम

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्न, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here