24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026

0

रायपुर सीनियर:  पुरुष , जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) के मुकाबले अंतिम चरण में सीनियर महिला वर्ग में समाया पांडे पहली बार विजेता बनी तथा होप्स (UNDER-11) में शिवाय मेघानी एवं इशी मिश्रा विजेता बने

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से दिनांक 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित “UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस

प्रतियोगिता-2026” कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग संपन्न हुयी ।

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर अंचल (छ.ग. एवं उड़ीसा) के अंचल प्रमुख कृष्ण मोहन जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनांदगांव जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंग बग्गा जी ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला जी थे। मंच पर अयोजन सचिव विनय बैसवाड़े, मुख्य निर्णायक विमल नायर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने किया।

प्रतियोगिता में समाया पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर महिला एकल में पहली बार विजेता बनी| प्रतियोगिता में कल खेले गये फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:-

सीनियर महिला वर्ग:- विजेता – समाया पांडे (रायपुर), उपविजेता – सुष्मिता सोम (बिलासपुर) 4-2

यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक वर्ग:- विजेता – शिवाय मेघानी (बिलासपुर), उपविजेता – ओम यादव (दुर्ग) 3-0

यूथ UNDER-11 (होप्स) बालिका वर्ग:- विजेता – इशी मिश्रा (रायपुर), उपविजेता – पी. द्विजा राव (दुर्ग) 3-0

प्रतियोगिता में आज सीनियर पुरुष एकल वर्ग, यूथ UNDER-17 (जुनियर) तथा यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:

सीनियर पुरुष वर्ग:- 

सेमीफायनल – सागर घाटगे ने (रायपुर) ने अरिंदम देबनाथ (रायपुर) को 4 -3 तथा रामजी कुमार (रायपुर) ने विशाल डेकाटे (रायपुर) को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक वर्ग:-  

सेमीफायनल – आर्यन सिंह (रायपुर) ने विहान अग्रवाल (रायपुर) को 3-0 तथा दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर) ने श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

यूथ UNDER-17 (यूथ) बालिका वर्ग:-   

सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-0 तथा वेदी कछवाहा (रायपुर) ने सौबाना रक्षिता (दुर्ग) को 3-0 से हराकर फायनल में प्रवेश किया ।

यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक वर्ग:- 

सेमीफायनल – विवान बैसवाड़े (रायपुर) ने अथर्व साहू (दुर्ग) को 3-2 तथा आदित्य सोनी (दुर्ग) ने शिवाय मेघानी (बिलासपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।

यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग:- 

सेमीफायनल – इशी मिश्रा (रायपुर) ने अक्षिता बीनू (बिलासपुर) को 3-2 तथा सौबाना रक्षिता (दुर्ग) ने आरुषि मढ़रिया (दुर्ग) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया ।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर विमल नायर, सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी,  शिशिर गुप्ता एवं श्री पी.एन. मजुमदार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here