रोहित से संजू तक, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-8 भारतीय ओपनर

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 अक्टूबर, सोमवार को खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें हैं। दोनों बल्लेबाज कीवी टीम के खिलाफ दमदार पारियां खेलकर रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में जुटे हैं। तीसरे मुकाबले से पहले टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची भी चर्चा में है। इस सूची में रोहित शर्मा शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि संजू सैमसन फिलहाल टॉप-2 में जगह नहीं बना पाए हैं। अभिषेक शर्मा भी इस सूची में शामिल हैं और उनके प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी।

छक्कों के रिकॉर्ड में रोहित नंबर 1, संजू सैमसन टॉप-3 में शामिल

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 124 पारियों में कुल 184 छक्के लगाए थे जबकि इस लिस्ट में स्टार भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद हैं जिन्होंने अब तक 65 पारियों में 145 छक्के लगाए हैं। इस सूची में संजू सैमसन तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक 42 पारियों में टी20आई में बतौर ओपनर कुल 86 छक्के जड़े हैं।

इस लिस्ट में केएल राहुल चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 54 पारियों में 84 छक्के जड़े हैं तो वहीं शिखर धवन 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने बतौर ओपनर टी20आई में 66 पारियों में 50 छक्के लगाए थे। यशस्वी जायसवाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं और वो छठे स्थान पर हैं जिन्होंने 22 पारियों में अब तक कुल 38 छक्के लगाए हैं तो वहीं इशान किशन भी इस सूची में शामिल हैं और वो 7वें स्थान पर हैं। इशान किशन ने बतौर ओपनर टी20आई में अब तक 32 पारियों में 37 छक्के जड़े हैं जबकि शुभमन गिल 8वें स्थान पर हैं जिन्होंने 36 पारियों में 26 छक्के लगाए हैं।

T20I में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 भारतीय
  • 184 छक्के- रोहित शर्मा (124 पारी)
  • 145 छक्के- अभिषेक शर्मा (65 सराय)
  • 86 छक्के- संजू सैमसन (42 पारी)
  • 84 छक्के- केएल राहुल (54 पारी)
  • 50 छक्के- शिखर धवन (66 पारी)
  • 38 छक्के- यशस्वी जयसवाल (22)
  • 37 छक्के- इशान किशन (32)
  • 26 छक्के- शुभमन गिल (36)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here