आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, अभिषेक शर्मा नंबर 1; फरहान-ब्रुक आगे बढ़े, इशान-श्रेयस पीछे

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया। उन्होंने भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। ताजा रैंकिंग में ईशान किशन दो स्थान फिसल गए, जबकि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को पांच स्थान का नुकसान हुआ। दूसरी ओर, टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में साहिबजादा फरहान और हैरी ब्रुक को फायदा मिला। वहीं, टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा ने शीर्ष तीन में जगह बना ली।

अभिषेक शर्मा बने नंबर 1, इशान किशन खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंचे

आईसीसी की ताजा टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान का छलांग लगाकर अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर आ गए जिनके अब 897 रेटिंग अंक हैं तो वहीं साहिबजादा फरहान जो पहले तीसरे नंबर पर थे अब दूसरे नंबर पर 883 रेटिंग अंक के साथ पहुंच गए। इशान किशन जो पहले स्थान पर थे उन्हें दो अंक का नुकसान हुआ और वो अब तीसरे नंबर पर आ गए और उनका रेटिंग अंक अब 866 है। इशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में नहीं खेला था साथ ही पिछले कुछ मैचों में वो रन नहीं बना पा रहे जिसका उन्हें नुकसान हुआ।

आईसीसी टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को बड़ा नुकसान हुआ और वो 5 अंक फिसलकर अब 9वें नंबर पर आ गए जबकि तिलक वर्मा 10वें स्थान पर बने हुए हैं। हैरी ब्रुक को एक स्थान का फायदा हुआ और वो 5वें से चौथे नंबर पर आ गए जबकि जोस बटलर को भी एक स्थान का फायदा हुआ और वो छठे से अब 5वें स्थान पर आ गए। इस रैंकिंग में डेवाल्ड ब्रेविस, फिल साल्ट और शाई होप को भी एक-एक स्थान का फायदा हुआ और ये सभी बैटर अब छठे, सातवें और 8वें स्थान पर आ गए।

आईसीसी टी20 रैंकिंग
टेस्ट रैंकिंग में टेम्बा बावुमा दूसरे स्थान पर पहुंचे, स्टीव स्मिथ फिसले

टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में हैरी ब्रुक पहले नंबर पर बने हुए हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलने वाले साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा को 4 स्थान का फायदा हुआ और वो अब दूसरे नंबर पर आ गए। स्टीव स्मिथ को 3 स्थान का नुकसान हुआ और वो 5वें नंबर पर आ गए जबकि रचिन रविंद्र को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो 5वें से छठे स्थान पर आ गए। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऋषभ पंत 7वें जबकि कप्तान शुभमन गिल 9वें स्थान पर बने हुए हैं। यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का फायदा हुआ और वो 11वें नंबर पर आ गए।

बाबर आजम फिसले, बेन डकेट-हैरी ब्रुक की रैंकिंग में सुधार

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि बाबर आजम को दो स्थान का नुकसान हुआ और वो 7वें से 9वें नंबर पर आ गए। विराट कोहली दूसरे, रोहित शर्मा तीसरे जबकि केएल राहुल 10वें नंबर पर बने हुए हैं। हैरी ब्रुक को छह स्थान का फायदा हुआ और वो 8वें नंबर पर आ गए जबकि बेन डकेट को भी 6 स्थान का फायदा हुआ और वो 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जो रूट को 2 स्थान का नुकसान हुआ और वो टॉप-10 से बाहर हो गए और 11वें नंबर पर आ गए।

मार्को यानसेन का बड़ा कमाल, आईसीसी रैंकिंग में बने नंबर 1

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन 5 स्थान की छलांग लगाते हुए पहले स्थान पर आ गए जबकि जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो 5वें से छठे नंबर पर आ गए। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि केशव महाराज एक स्थान का छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर आ गए। कुलदीप यादव 5वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि शाहीन अफरीदी ने दो स्थान का छलांग लगाया और वो अब छठे स्थान पर आ गए।

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजेई 13 स्थान की छलांग लगाते हुए 7वें नंबर पर आ गए जबकि नामिबीया के बर्नार्ड शोल्ट्ज 9 स्थान की छलांग लगाकर 8वें स्थान पर आ गए। जोफ्रा आर्चर को 3 स्थान का नुकसान हुआ और वो 10वें नंबर पर खिसक गए। टी20आई गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को 7 स्थान का फायदा हुआ और वो 7वें स्थान पर आ गए। अक्षर पटेल को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो 10वें से 11वें नंबर पर पहुंच गए। टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में मार्को यानसेन एक स्थान की छलांग लगाते हुए पहले नंबर पर काबिज हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here