नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में उन्होंने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन उसे बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। हालांकि, तीसरे टी20 मैच में अभिषेक ने पिछली दोनों पारियों की भरपाई करते हुए तूफानी बल्लेबाजी की और अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। उनके बल्ले से निकलते शानदार शॉट देखकर ऐसा लग रहा था, मानो मैदान पर क्रिकेट नहीं, बल्कि कोई वीडियो गेम चल रहा हो। अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया और दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
शुभमन गिल को पछाड़कर आगे निकले अभिषेक शर्मा
अभिषेक ने कीवी टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 113 रन की तूफानी पारी खेली और साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शुभमन गिल से आगे निकल गए और दूसरे नंबर पर आ गए तो वहीं गिल अब तीसरे नंबर पर खिसक गए। अभिषेक ने इस साल अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 40 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1333 रन बनाए हैं जबकि शुभमन गिल ने अब तक खेले 15 मैचों में 1095 रन बनाए हैं।
अभिषेक ने कीवी टीम के खिलाफ बेशक शतकीय पारी खेली और गिल से आगे निकल गए, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल अभी भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में इशान किशन पहले नंबर पर चल रहे हैं। इशान किशन ने इस साल अब तक खेले 40 मैचों में कुल 1333 रन बनाए हैं जबकि इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 33 मैचों में 863 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में संजू सैमसन अभी 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने 28 मैचों में अब तक कुल 802 रन बनाए हैं।
2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय
इशान किशन- 40 मैच- 1333 रन
अभिषेक शर्मा- 37 मैच- 1125 रन
शुभमन गिल- 15 मैच- 1095 रन
श्रेयस अय्यर- 33 मैच- 863 रन
संजू सैमसन- 28 मैच- 802 रन


