वैभव सूर्यवंशी की टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग, 185 के स्ट्राइक रेट से मचाया धमाल

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल 15 वर्षीय युवा आतिशी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन की चोट के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले की प्लेइंग 11 में मौका मिला। दूसरे मैच में वैभव अपने बल्ले से खास प्रभाव नहीं छोड़ सके और 6 गेंदों पर केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, तीसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए महज 19 गेंदों पर 45 रन की आक्रामक पारी खेली। उनकी इस पारी में दमदार बल्लेबाजी देखने को मिली। इस प्रदर्शन का फायदा वैभव को आईसीसी की ओर से जारी ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में भी मिला, जहां उन्होंने लंबी छलांग लगाई।

वैभव सूर्यवंशी अपने करियर में दूसरी बार अब आईसीसी रैंकिग के टॉप 50 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद वैभव 48वें स्थान पर आ गए थे। उसके बाद उन्हें मौके नहीं मिले और वह 54वें पर खिसक गए। अब बुधवार (28 अक्टूबर 2026) को जारी ताजा रैंकिंग में 9 स्थान की छलांग के साथ वह 45वें स्थान पर पहुंच गए।

वैभव सूर्यवंशी की टी20 में शुरुआत कैसी रही? पहली 10 पारियों के आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह अब तक उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। न्यूजीलैंड सीरीज में उन्होंने 2 पारियों में अब तक 49 रन बनाए हैं। वहीं अब तक ओवरऑल करियर में वैभव ने 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और 10 पारियों में उन्होंने दो अर्धशतक समेत 295 रन बनाए हैं। उनका इस दौरान औसत 29.5 और स्ट्राइक रेट 185.53 का रहा है। वैभव का टी20 इंटरनेशनल में अब तक सर्वोच्च स्कोर 81 रन रहा है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में उन्होंने बनाया था। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल की 10 पारियों में अब तक 26 चौके और 22 छक्के लगाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी की अब तक की सभी 10 टी20 इंटरनेशनल पारियों का विवरण
रन मिनट गेंदें चौके छक्के स्ट्राइक रेट स्थान आउट होने का तरीका पारी विपक्षी टीम मैदान तारीख
14 23 10 0 2 140.00 2 स्टंप आउट 1 इंग्लैंड मैनचेस्टर 4 जुलाई 2026
13 14 5 0 2 260.00 2 कैच आउट 2 इंग्लैंड नॉटिंघम 7 जुलाई 2026
15 12 10 1 1 150.00 1 कैच आउट 1 इंग्लैंड ब्रिस्टल 9 जुलाई 2026
50 32 19 4 4 263.15 2 कैच आउट 2 जिम्बाब्वे हरारे 23 जुलाई 2026
20 15 9 3 1 222.22 1 कैच आउट 1 जिम्बाब्वे हरारे 25 जुलाई 2026
81 67 49 8 4 165.30 1 कैच आउट 1 जिम्बाब्वे हरारे 26 जुलाई 2026
38 31 21 6 2 180.95 1 कैच आउट 1 श्रीलंका निस्शिन 1 अक्टूबर 2026
15 11 9 0 2 166.66 1 कैच आउट 1 पाकिस्तान निस्शिन 3 अक्टूबर 2026
4 7 8 0 0 50.00 3 कैच आउट 2 न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 24 अक्टूबर 2026
45 36 19 4 4 236.84 1 कैच आउट 2 न्यूजीलैंड वेलिंगटन 27 अक्टूबर 2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here