चौथे टी20 के लिए आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग 11, अर्शदीप OUT और मयंक यादव IN

0

नई दिल्ली : भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में शानदार खेल दिखाते हुए पहले 3 मैच जीत लिए हैं और सीरीज पर अपना कब्जा करते हुए 3-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है। इस सीरीज का चौथा मैच अब शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर को खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया फिर से जीत हासिल करने की कोशिश करेगी और सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी।

भारत को चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन में किस तरह का बदलाव करना चाहिए इसके बारे में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया। आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर चौथे मैच के लिए इशान किशन फिट हो जाते हैं तो फिर किसे बाहर किया जाएगा ये टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा सिरदर्द होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को रोटेशन पॉलिसी अपनाना चाहिए और सबको मौके देने चाहिए।

अर्शदीप सिंह की जगह मयंक यादव को मिले मौका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा ने कहा कि चौथे मैच के लिए मैं भारतीय टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं करूंगा, लेकिन एक बदलाव मैं ये करना चाहूंगा कि अर्शदीप सिंह को आराम दें और आप उनकी जगह मयंक यादव को मौका दे दें। भुवी के बारे में आकाश चोपड़ा ने कहा कि हालांकि उन्होंने ज्यादा अच्छा नहीं किया है, लेकिन उन्हें सभी मैचों की प्लेइंग इलेवन में शामिल करें और खुद को साबित करने दें। आपने उन्हें लंबे समय के बाद मौका दिया है तो फिर उनके साथ जाएं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश ने कहा कि अब जो मुकाबले हैं वो डेड रबर हैं और इस तरह के मैचों में आप युवाओं को मौका देते हैं। मयंक यादव ने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी और उन्हें मौका क्यों नहीं मिल सकता। इस मैच के लिए किसी अन्य स्पिनर को टीम में शामिल करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऑकलैंड में स्पिनर की कुछ खास जरूरत नहीं है। आप चौथे मैच में भुवी, प्रिंस और मयंक की तिकड़ी के साथ मैदान पर उतरें।

चौथे टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here