भारत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएगा तेज गेंदबाज

0

नई दिल्ली : भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी। सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। हालांकि, वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। वह अभी अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उनके वनडे सीरीज से बाहर रहने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह अभी तक अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। ऐसी संभावना है कि जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी जो पहले से ही न्यूजीलैंड में मौजूद हैं वनडे टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह ले सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। यह चोट गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी जिसमें उन्होंने 5 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया था और अपना स्पैल पूरा नहीं कर पाए थे। 30 साल के इस खिलाड़ी को जिन्होंने अब तक 9 टेस्ट और 30 वनडे मैच खेले हैं उन्हें फिटनेस के आधार पर 50 ओवर की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रसिद्ध कृष्णा अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं। 1 और 2 नवंबर को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट होना है। वहीं टीम मैनेजमेंट और नेशनल सेलेक्शन कमिटी दोनों का मानना ​​है कि प्रसिद्ध को टेस्ट मैचों के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए क्योंकि वहां उनकी जरूरत वनडे मैचों के मुकाबले ज्यादा है। अगर स्पोर्ट्स साइंस टीम उन्हें फिट घोषित कर देती है और वह ऑकलैंड चले भी जाते हैं, तो भी लंबी फ्लाइट के बाद उन्हें तुरंत वनडे मैचों में नहीं उतारा जाएगा।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे: 4 नवंबर 2026, ऑकलैंड (सुबह 7.30 बजे IST)
दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026, वेलिंगटन (सुबह 7.30 बजे IST)
तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026, हैमिल्टन (सुबह 7.30 बजे IST)
चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई (सुबह 7.30 बजे IST)
पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई (सुबह 7.30 बजे IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (सब्जेक्ट टू फिटनेस), कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे-पांचवें वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here