सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की लगातार तीसरी जीत, असम को 5 विकेट से हराया

0
Preeti Yadav - 3 Wickets

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 29 अक्टूबर 2026 को सूरत में खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने असम को 5 विकेट से पराजित किया।

मैच में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। असम की ओर से जिंटिमणि कलिता ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की पारी खेली, जबकि हेमलता पैगू ने नाबाद 29 रनों का योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ की ओर से गेंदबाजी में प्रीति यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए। वहीं प्रतिज्ञा सिंह ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Neha Badwaik – 32 Runs
नेहा बड़वाईक और कृति गुप्ता ने निभाई अहम भूमिका

108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से नेहा बड़वाईक ने 32 रन बनाए, जबकि कृति गुप्ता ने महत्वपूर्ण 23 रनों का योगदान दिया।

असम की ओर से रश्मि डे ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अपनी शानदार लय बरकरार रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here