कर्नल सी.के. नायडू जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित
इन्दौर : मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सहित सम्माननीय सदस्यों एवं स्टॉफ सदस्यों द्वारा हमारे आदर्श कर्नल सी.के. नायडू की जयंती के अवसर पर आज प्रातः 9.30 बजे नेहरू स्टेडियम, इन्दौर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व सचिव, BCCI एवं MPCA सदस्य संजय जगदाले, मानद सचिव सुधीर असनानी, कोषाध्यक्ष संजीव दुआ, सह-सचिव श्रीमती अरूंधति किरकिरे, MPCA सदस्य डॉ. अशोक कुमट सहित अन्य MPCA सदस्य एवं स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।


