शुभमन गिल नंबर-1, रोहित शर्मा टॉप-10 से बाहर; जानें 2026 के टॉप-11 वनडे बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी। इस सीरीज से पहले साल 2026 में वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में बदलाव देखने को मिला है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रुक ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए शीर्ष 10 में जगह बना ली है। वहीं, पाकिस्तान में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले इंग्लैंड के बेन डकेट ने इस सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

2026 में वनडे रनों की सूची से बाहर हुए रोहित शर्मा, टॉप-10 में नहीं मिली जगह

पाकिस्तान में वनडे ट्राई सीरीज के दौरान हैरी ब्रुक ने 4 मैचों में 252 रन बनाए और साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गए। ब्रुक ने इस साल अब तक वनडे में खेले 13 मैचों में 612 रन बनाए हैं जबकि रोहित शर्मा अब 11वें नंबर पर चले गए जिन्होंने साल 2026 में 12 मैचों में 604 रन बनाए हैं। वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के बैटर बेन डकेट ने 4 मैचों में 346 रन बनाए और वो अब 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।

वनडे के नंबर-1 रन स्कोरर बने शुभमन गिल

बेन डकेट ने साल 2026 में अब तक खेले 13 वनडे मैचों में 737 रन बनाए हैं तो वहीं शुभमन गिल अभी पहले नंबर पर बने हुए हैं। गिल ने इस साल अब तक खेले 12 मैचों में 895 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के बैटर पवन रत्नायके आ गए और उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ दिया। पवन ने इस साल अब तक खेले 13 मैचों में 692 रन बनाए हैं जबकि जो रूट ने 13 मैचों में 680 रन बनाए हैं।

2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-11 बैटर
बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
शुभमन गिल 2026-2026 12 11 3 895 223* 111.87 754 118.7 3 5 0 115 18
बेन डकेट 2026-2026 13 13 0 737 167 56.69 751 98.13 3 2 2 89 7
पवन रत्नायके 2026-2026 13* 12 1 692 130 62.9 636 108.8 3 2 0 66 9
जो रूट 2026-2026 13 12 4 680 111* 85 759 89.59 1 6 0 61 2
जेम्स फ्रिलिंक 2026-2026 19 19 3 652 126 40.75 855 76.25 2 4 1 52 10
दीपेंद्र एली 2026-2026 18 17 0 637 100 37.47 711 89.59 1 6 0 48 13
एमजी इरासमस 2026-2026 19 17 3 632 156* 45.14 661 95.61 1 5 0 50 14
जतिंदर सिंह 2026-2026 15 15 0 625 130 41.66 676 92.45 1 4 0 73 10
रोहित पौडेल 2026-2026 18 17 1 616 101 38.5 817 75.39 1 3 0 31 7
हैरी ब्रुक 2026-2026 13 13 1 612 202 51 489 125.15 2 2 0 55 24
रोहित शर्मा 2026-2026 12 12 0 604 138 50.33 577 104.67 2 2 0 67 26

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here