इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने चुनी टीम, मैकगर्क और निखिल चौधरी शामिल

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार (2 नवंबर) को अपनी टीम की घोषणा कर दी। टीम में जैक एडवर्ड्स और जेक फ्रेजर मैकगर्क की वापसी हुई है। मैकगर्क ने आखिरी बार जुलाई 2025 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, जैक एडवर्ड्स को भी टीम में वापसी का मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट के 50 ओवर वाले फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के बाद फ्रेजर-मैकगर्क जुलाई 2025 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में लौटे हैं। इस सीजन में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए चार पारियों में से तीन में उन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 43, 47 गेंदों पर 88 और 63 गेंदों पर 122 रन बनाए हैं। हेड और इंग्लिश की गैरमौजूदगी में फ्रेजर-मैकगर्क कप्तान मिचेल मार्श के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम में लैचलान शॉ की पहली बार एंट्री

हाल ही में भारत के ऑस्ट्रेलिया ए दौरे और बीबीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद लैचलान शॉ को भी पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। साइड स्ट्रेन से उबर रहे नाथन एलिस को भी चुना गया है। महली बियर्डमैन को भी टीम में मौका मिला है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ। निखिल चौधरी भी टीम का हिस्सा हैं। टीम की कमान मिचेल मार्श संभालेंगे।

ट्रैविस हेड समेत कई खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई टीम से मिला आराम

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरों के बाद ट्रैविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, जोश इंग्लिस, कूपर कोनोली और कैमरन ग्रीन के वर्कलोड को टी20 सीरीज के दौरान मैनेज किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड सीरीज और उसके तुरंत बाद भारत में होने वाले पांच टेस्ट मैचों की तैयारी करनी है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल ओवेन, लैकलन शॉ, एडम जम्पा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here