भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू), भोपाल की महिला हॉकी टीम वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए आज जयपुर, राजस्थान) रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक यूनिवर्सिटी ऑफ जयपुर, राजस्थान में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों की महिला टीमें हिस्सा लेंगी।प्रतियोगिता में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में सोनम राणा (बीपीएड प्रथम वर्ष), आश्रिता ठाकुर (एमपीईएस प्रथम वर्ष), पलक गुप्ता (एमपीईएस प्रथम वर्ष), आयुषी पटेल (बीपीएड प्रथम वर्ष), समीक्षा यादव (बीपीईएस प्रथम वर्ष), हुडा खान (बीपीएड प्रथम वर्ष), कनक पाल (बीएससी बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष), सुजाता जयंता (बीपीईएस प्रथम वर्ष), साक्षी जैन (बीपीएड द्वितीय वर्ष), योगिता वर्मा (एमपीईएस प्रथम वर्ष), लवदीप कौर गिल (पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्रथम वर्ष), पूजा कोरी (बीपीईएस प्रथम वर्ष), हिरवा पुरोहित (बीएससी प्रथम वर्ष), नेहा साउता (बीपीएड प्रथम वर्ष), गोलकीपर कृष्णा परिहार (बीपीईएस प्रथम वर्ष), दीक्षा भार्गव (बीपीएड प्रथम वर्ष), मुनमुनी दास (बीपीएड द्वितीय वर्ष) एवं अमना अजीज (बीए द्वितीय वर्ष) शामिल हैं।
विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम कोच देवकीनंदन कुशवाहा के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन तथा टीम मैनेजर डॉ. सतीश अहिरवार के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है। टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए बेहतर तैयारी की है और उन्हें अच्छे प्रदर्शन का पूरा विश्वास है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलगुरु डॉ.रवि प्रकाश दुबे,प्रो-वाइस चांसलर डॉ. संजीव कुमार गुप्ता तथा कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने टीम की सभी खिलाड़ियों एवं कोच को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में अनुशासन, टीम भावना, समर्पण और निरंतर अभ्यास सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाएगी।विश्वविद्यालय परिवार ने पूरी टीम को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन एवं सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


