अंशुल कंबोज की ऐतिहासिक गेंदबाजी, नेहरा-अगरकर के खास क्लब में बनाई जगह

0

नई दिल्ली : अंशुल कंबोज ने अपना पिछला वनडे पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेला था। उस मैच में उन्होंने 9 ओवर में 82 रन दिए थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडेन पार्क में कंबोज ने पहले वनडे मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ 22 रन ही दिए और दो विकेट भी लिए। उन्हें इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। पिछले 21 साल में यह भारत की तरफ से किसी तेज गेंदबाज का संयुक्त तौर पर दूसरा बेस्ट ODI स्पेल था।

इस मामले में अंशुल कंबोज ने भारत के पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा और अजीत अगरकर की बराबरी की है। अगर इकॉनमी के लिहाज से देखें तो उन्होंने बराबरी की है, लेकिन उन्होंने नेहरा और अगरकर के मुकाबले एक अतिरिक्त मेडन ओवर डाला है। इस लिहाज से अंशुल कंबोज दोनों से आगे हैं। वहीं पिछले 21 साल में भारत के लिए बेस्ट स्पेल डालने वाले खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह हैं।

भारत के लिए पिछले 21 साल में बेस्ट ODI स्पेल डालने वाले तेज गेंदबाज
गेंदबाज गेंदबाजी स्पेल इकॉनमी विपक्षी टीम मैदान तारीख
आशीष नेहरा 10-1-22-2 2.2 श्रीलंका दांबुला 3 अगस्त 2005
अजीत अगरकर 10-1-22-2 2.2 वेस्टइंडीज कुआलालंपुर (KAO) 20 सितंबर 2006
जसप्रीत बुमराह 10-1-22-4 2.2 जिम्बाब्वे हरारे 15 जून 2016
अंशुल कंबोज 10-2-22-2 2.2 न्यूजीलैंड ऑकलैंड 4 नवंबर 2026

नोट: आंकड़े 4 नवंबर 2026 तक के हैं।

भारतीय गेंदबाजों का कहर, न्यूजीलैंड की पूरी टीम 185 रन पर सिमटी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। अर्शदीप सिंह ने 4 और गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और दो विकेट अपने नाम किए। कीवी टीम के लिए 11वें नंबर के बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 30 और टिम साइफर्ट ने 38 रन की पारी खेली।

186 रन के जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा का विकेट पहले ओवर में गंवा दिया। रोहित खाता भी नहीं खोल पाए। उसके बाद बारिश के कारण मैच में लक्ष्य संशोधित हुआ। भारत ने 22.4 ओवर 143 रन बनाकर पहला वनडे मैच 5 विकेट से जीत लिया। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 185 रन बनाए थे। भारत के सामने बारिश के कारण 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य था। विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here