वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

0

नई दिल्ली : विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए वनडे मुकाबले में 54 रन बनाते ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर के इस कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। विराट कोहली ने इस पारी में अपना 80वां वनडे इंटरनेशनल अर्धशतक भी जड़ा। वहीं रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या चौथे और जैक्स कैलिस 5वें स्थान पर मौजूद हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस लिस्ट में 9वें स्थान पर मौजूद हैं।

वनडे इंटरनेशनल में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन 50s 100s 0s
विराट कोहली 177 170 8741 46 30 4
सचिन तेंदुलकर 236 232 8720 52 17 15
रोहित शर्मा 168 164 6801 40 19 11
सनथ जयसूर्या 214 210 5742 30 10 20
जैक्स कैलिस 169 158 5575 45 5 7
क्रिस गेल 153 152 5559 34 12 11
ब्रायन लारा 162 157 5425 28 9 8
कुमार संगकारा 175 161 5400 33 7 5
सौरव गांगुली 153 148 5231 37 7 4
महेला जयवर्धने 197 176 5150 28 6 12
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट का तेजतर्रार अर्धशतक, विदेश में बनाया खास रिकॉर्ड

विराट कोहली ने इस पारी में 35 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह भारत से बाहर वनडे इंटरनेशनल में उनका दूसरा सबसे तेज पचासा है। उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबेरा में 34 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। नीचे देखें वनडे इंटरनेशनल में भारत से बाहर विराट कोहली के सबसे तेज पचासों की लिस्ट:-

  • 34 गेंद: vs ऑस्ट्रेलिया, कैनबेरा 2016
  • 35 गेंद: vs न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2026
  • 36 गेंद: vs साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन 2018
  • 38 गेंद: vs श्रीलंका, कोलंबो RPS 2017

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here