IND vs NZ: दूसरे वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? सिराज IN, आकिब OUT

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 7 नवंबर 2026 को वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टीम के साथ जुड़ चुके हैं और ऐसे में दूसरे वनडे में उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है। सिराज के शामिल होने पर गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव हो सकता है।

मोहम्मद सिराज पहले वनडे तक टीम के साथ जुड़ नहीं पाए थे। वह 3 नवंबर तक खेले गए इंडिया ए के अनौपचारिक टेस्ट में टीम के साथ क्राइस्टचर्च में थे। अब दूसरे वनडे से पहले सिराज भारतीय वनडे टीम के साथ जुड़ चुके हैं। दूसरे वनडे में उनकी प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है। वहीं पहले वनडे में अर्शदीप, गुरनूर और कम्बोज की बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली थी।

आकिब नबी दार एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। इसी कारण दूसरे वनडे से आकिब नबी को बाहर होना पड़ सकता है। भारतीय कप्तान और कोच की चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति सफल रही थी। ऐसे में दूसरे वनडे में भी चार तेज गेंदबाज नजर आ सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी कुलदीप यादव को करना पड़ सकता है इंतजार

इंडिया एक बार फिर अगर चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है, नितीश कुमार रेड्डी स्क्वाड से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में कुलदीप यादव का दूसरे वनडे में भी खेलना मुश्किल है। कुलदीप को अपनी पारी का इंतजार करना पड़ सकता है। वेलिंगटन में हवा के साथ तेज गेंदबाजों को अक्सर मदद मिलती है। ऐसे में चार पेसर्स के साथ ही भारतीय टीम उतर सकती है।

दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कम्बोज, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

दूसरे वनडे के लिए भारत और न्यूजीलैंड के स्क्वाड

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, आकिब नबी दार, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, हेनरी निकोल्स, टिम साइफर्ट, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग, मैट फिशर, निक केली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here