गुरनूर बराड़ नंबर-1, अर्शदीप सिंह टॉप-3 में; 2026 के टॉप-10 भारतीय वनडे गेंदबाजों की सूची

0

नई दिल्ली : साल 2026 में भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन लगातार चर्चा में रहा है। इसी साल टीम इंडिया को गुरनूर बराड़ के रूप में एक लंबे कद का प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज भी मिला है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई है। गुरनूर 2026 में अब तक भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

जसप्रीत बुमराह की बात करें तो वह इस साल सिर्फ 2 वनडे मुकाबले ही खेले हैं। वह इस लिस्ट से बाहर हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेदबाजों की सूची में 11वें पर हैं। इस लिस्ट में नंबर 2 पर मौजूद हैं प्रसिद्ध कृष्णा जो फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से चोट के कारण बाहर हैं। हर्षित राणा भी इस साल लगातार इंजरी के कारण सिर्फ 3 वनडे मैच ही खेल पाए हैं। फिर भी वह 6 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

भारतीय स्पिनर्स की बात करें तो अक्षर पटेल ने इस साल 4 वनडे मैचों में पांच विकेट लिए हैं और वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। कुलदीप यादव 7 मैचों में 10 विकेट लेकर चौथे स्थान पर हैं। इसी साल इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे ने 2 वनडे मैचों में चार विकेट लिए हैं और वह इस लिस्ट में 7वें स्थान पर मौजूद हैं। एक और इस साल के डेब्यूटेंट प्रिंस यादव 3 वनडे मैचों में 4 विकेट लेकर 9वें स्थान पर मौजूद हैं।

2026 में वनडे विकेटों के मामले में कौन है नंबर-1? जानिए टॉप-10 भारतीय गेंदबाजों की सूची
गेंदबाज मैच पारी ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
गुरनूर बराड़ 10 10 90.2 0 625 17 3/27 36.76 6.91 31.8 0 0
प्रसिद्ध कृष्णा 9 9 75.3 7 443 16 5/23 27.68 5.86 28.3 0 1
अर्शदीप सिंह 5 5 44.0 1 277 12 4/70 23.08 6.29 22 1 0
कुलदीप यादव 7 7 65.0 1 391 10 4/40 39.1 6.01 39 1 0
हर्षित राणा 3 3 29.3 1 201 6 3/84 33.5 6.81 29.5 0 0
अक्षर पटेल 4 4 33.5 1 170 5 4/62 34 5.02 40.6 1 0
हर्ष दुबे 2 2 12.0 0 85 4 3/47 21.25 7.08 18 0 0
मोहम्मद सिराज 4 4 35.0 0 176 4 2/40 44 5.02 52.5 0 0
प्रिंस यादव 3 3 24.3 0 173 4 2/56 43.25 7.06 36.7 0 0
नितीश कुमार रेड्डी 6 6 31.5 0 234 3 2/31 78 7.35 63.6 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here