नई दिल्ली : न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट में इंडिया ए मजबूत स्थिति में है। लिंकन में शनिवार (7 नवंबर) को पहले दिन न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 46.3 ओवर में 175 रन जोड़कर इस फैसले को गलत ठहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
पहले दिन बारिश के कारण केवल 69.3 ओवर खेल हुआ और इंडिया ए ने 2 विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 77 और ध्रुव जुरेल 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंद पर 16 चौके और 2 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 53 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए जारोड मैके और डैनरू फर्न्स ने 1-1 विकेट लिए।
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक
यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में शतक जड़ा। इससे पहले दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट की पहली पारी में बगैर खाता खोले आउट होने के बाद दूसरी पारी में 162 गेंद पर 155 रन बनाए थे। इंडिया ए के लिए इस मैच में रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला,जो न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), तिलक वर्मा, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी।
न्यूजीलैंड ए की प्लेइंग इलेवन
रीस मारियू, कर्टिस हीफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैथ्यू बॉयल, टिम रॉबिन्सन, मैक्स चू (विकेटकीपर/कप्तान), कैमरून पॉल, ब्रेट रान्डेल, डैनरू फर्न्स, जैक गिब्सन, जारोड मैके।


