इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत के मैचों में कोहली का जलवा, रोहित टॉप-3 में नहीं

0

नई दिल्ली : इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बेशक सचिन तेंदुलकर हैं, लेकिन जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो रिकी पोंटिंग और विराट कोहली से पीछे हैं। यानी सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पोंटिंग और कोहली से पीछे यानी तीसरे नंबर पर हैं तो वहीं रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में टॉप-5 से बाहर हैं।

जीते हुए मैचों में रन बनाने के मामले में पोंटिंग नंबर-1, कोहली सचिन से आगे

इंटरनेशनल क्रिकेट में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 439 पारियों में कुल 20,140 रन बनाए थे तो वहीं इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में जीते हुए मुकाबलों में 368 पारियों में कुल 18,663 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं जिन्होंने 345 पारियों में 17,113 रन बनाए थे।

इस लिस्ट में रोहित शर्मा से ठीक आगे यानी चौथे स्थान पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस हैं जिन्होंने जीते हुए मैचों में 333 पारियों में 14,824 रन बनाए थे। रोहित शर्मा इस सूची में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने अब तक अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के जीते हुए मैचों में कुल 14,817 रन बनाए हैं। रोहित के पास जैक कैलिस को पीछे छोड़ने का बेहतरीन मौका है। वहीं कुमार संगाकारा भी इस लिस्ट में छठे स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने जीते हुए मैचों में कुल 14,605 रन बनाए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

रिकी पोंटिंग – (439 पारी) – 20,140 रन
विराट कोहली – (368 पारी) – 18,663 रन
सचिन तेंदुलकर – (345 पारी) – 17,113 रन
जैक कैलिस – (333 पारी) – 14,827 रन
रोहित शर्मा – (340 पारी) – 14,817 रन
कुमार संगकारा – (317 पारी) – 14,605 ​​रन
महेला जयवर्धने – (345 पारी) – 14,131 रन
जो रूट – (246 पारी) – 12,913 रन
डेविड वॉर्नर – (271 पारी) – 12,470 रन
एबी डिविलियर्स – (264 पारी) – 12,468 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here