डब्ल्यूटीए फाइनल्स में सबालेंका की शानदार वापसी, पहली जीत के बाद आंद्रीवा से मुकाबला

0

नई दिल्ली : एरिना सबालेंका ने सोमवार को कैरोलिना मुचोवा को सीधे सेट में 7-6 , 7-5 से हराकर 2026 डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। पूर्व विश्व नंबर एक सबालेंका ने एक घंटे 53 मिनट तक चले मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद जीत हासिल की। उनका अगला मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त मीरा आंद्रीवा से होगा।

पूरे सत्र में एक भी ग्रैंडस्लैम खिताब नहीं जीत सकीं एरिना सबालेंका

विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज सबालेंका 2022 के बाद पहली बार बिना किसी ग्रैंडस्लैम खिताब के सत्र का समापन करेंगी। वह डब्ल्यूटीए की साल के अंत की नंबर एक रैंकिंग की दौड़ से भी बाहर हो चुकी हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी एलेना रिबाकिना के वायरल बीमारी के कारण डब्ल्यूटीए फाइनल्स से हटने के बावजूद सबालेंका शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर सकेंगी। हालांकि 28 वर्षीय सबालेंका के पास पहली बार सत्र के अंतिम टूर्नामेंट का खिताब जीतने का मौका है। वह इससे पहले 2022 और 2025 में उपविजेता रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here