नई दिल्ली : भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मंगलवार (10 नवंबर) को बारिश से धुल गया। ऐसे में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। चौथे और पांचवें वनडे मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों में बदलाव होगा। टेस्ट सीरीज के हिस्सा खिलाड़ी 2 मैचों की सीरीज की तैयारी में जुटने के लिए ये दोनों मैच से बाहर रहेंगे। भारतीय टीम की बात करें तो नियमित कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज चौथे और पांचवें वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इनकी जगह तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर की टीम में एंट्री होगी। श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे और इशान किशन उप-कप्तान होंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड के स्क्वाड में भी बदलाव
न्यूजीलैंड की टीम में भी बदलाव होंगे। हालांकि, अभी चौथे मैच का ही स्क्वाड सामने आया है। कप्तान मिचेल सेंटनर यह मैच खेलते दिखेंगे।, लेकिन टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स और नाथन स्मिथ उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी जगह फिन एलन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे और मैट हेनरी टीम में शामिल होंगे।
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग।


