अंडर-19 एशिया कप में आर्यवीर सहवाग का दबदबा, सबसे बड़ी पारी खेलने वालों में नंबर-1

0

नई दिल्ली : अंडर-19 एशिया कप 2026 के ग्रुप स्टेज में तीन-तीन मुकाबले खेले जाने के बाद बल्लेबाजों की सूची में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का दबदबा देखने को मिला है। उन्होंने तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 252 रन बनाए हैं और टूर्नामेंट के शीर्ष बल्लेबाज बने हुए हैं। इतना ही नहीं, मौजूदा प्रतियोगिता में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में भी आर्यवीर पहले स्थान पर हैं।

आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ मंगलवार (10 नवंबर 2026) को बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने 168 गेंद पर 160 रन ठोकते हुए अपने धैर्य और हिटिंग एबिलिटी दोनों का परिचय दिया था। इस पारी में सहवाग ने 17 चौके और 7 छक्के लगाए थे। अब इसी के साथ वह अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने बांग्लादेश के एहसान अल मुमिन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने मलेशिया के खिलाफ 152 रन बनाए थे। उनके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले अर्जुन राजपूत भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। अर्जुन का नाम इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में चौथे पर है। टॉप 10 नें सहवाग और अर्जुन के अलावा कोई भी भारतीय शामिल नहीं हैं। टॉप 10 की इस लिस्ट में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नाम मौजूद हैं।

अंडर 19 एशिया कप 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 बल्लेबाज (सेमीफाइनल से पहले तक)
बल्लेबाज रन गेंद स्ट्राइक रेट खिलाफ चौके छक्के
आर्यवीर सहवाग (IND U19) 160 168 95.24 यूएई अंडर-19 17 7
अहसान अल मुनीम (BAN U19) 152 133 114.29 मलेशिया अंडर-19 10 6
उस्मान खान (PAK U19) 139 120 115.83 यूएई अंडर-19 21 1
अर्जुन राजपूत (IND U19) 107 85 125.88 पाकिस्तान अंडर-19 11 5
सुभान जखैल (AFG U19) 107 111 96.40 श्रीलंका अंडर-19 13 1
हमजा जाहूर (PAK U19) 100 108 92.59 भारत अंडर-19 10 3
अहमद हुसैन (PAK U19) 89 73 121.92 नेपाल अंडर-19 7 2
सेनुजा वेकुनागोडा (SL U19) 85 95 89.47 बांग्लादेश अंडर-19 10 2
शाह फैसल रहीमी (AFG U19) 83 97 85.57 बांग्लादेश अंडर-19 8 1
अहसान अल मुनीम (BAN U19) 82 98 83.67 श्रीलंका अंडर-19 2 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here