अंडर-19 एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल शेड्यूल जारी, जानें कब भिड़ेगी टीम इंडिया

0

नई दिल्ली : ओमान के मस्कट में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही आठ टीमों में से चार ग्रुप स्टेज के बाद बाहर हो गई हैं, जबकि दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमों ने अंतिम चार में जगह बना ली है। ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान, जबकि ग्रुप-बी से बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। अब इन चारों टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला होगा।

ग्रुप स्टेज का भी अब अंत हो चुका है, दोनों ग्रुप की सभी टीमों ने 3-3 मुकाबले खेले। ग्रुप स्टेज के बाद ग्रुप ए में पाकिस्तान की टीम नंबर 1 पर रही। वहीं ग्रुप बी में अपने तीनों मैच जीतकर अफगानिस्तान अंडर 19 की टीम टॉप पर रही। भारत ग्रुप ए में दूसरे और बांग्लादेश ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा। खास बात यह रही कि श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाए और अपने तीन में दो मैच उसने गंवाए।

अंडर 19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

पहला सेमीफाइनल: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड, मिनिस्ट्री टर्फ 2 (12 नवंबर 2026, गुरुवार, सुबह 10.30 बजे IST)

दूसरा सेमीफाइनल: भारत बनाम अफगानिस्तान, अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड, मिनिस्ट्री टर्फ 1 (12 नवंबर 2026, गुरुवार, सुबह 10.30 बजे IST)

फैंस यहां देख सकेंगे मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले अंडर 19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले का लुत्फ फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख कर उठा सकते हैं। वहीं ओटीटी पर सोनी लिव की ऐप और वेबसाइट से भी फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

अंडर 19 एशिया कप 2026 के ग्रुप स्टेज के बाद की अंकतालिका
ग्रुप ए
टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा अंक नेट रनरेट
पाकिस्तान अंडर-19 (Q) 3 3 0 0 0 6 1.186
भारत अंडर-19 (Q) 3 2 1 0 0 4 1.533
संयुक्त अरब अमीरात अंडर-19 (E) 3 1 2 0 0 2 -0.385
नेपाल अंडर-19 (E) 3 0 3 0 0 0 -2.379
ग्रुप बी
टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा अंक नेट रनरेट
अफगानिस्तान अंडर-19 (Q) 3 3 0 0 0 6 3.176
बांग्लादेश अंडर-19 (Q) 3 2 1 0 0 4 0.913
श्रीलंका अंडर-19 (E) 3 1 2 0 0 2 -0.012
मलेशिया अंडर-19 (E) 3 0 3 0 0 0 -5.079

(नोट: (Q)- क्वालिफाइ करने वाली टीमें, (E)- बाहर होने वाली टीमें)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here