नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर 2026 को माउंट माउंगानुई के बे ओवल पार्क में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए वनडे टीम से अलग हो चुके हैं। ऐसे में सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे, जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन को सौंपी गई है।
चौथे वनडे मुकाबले में तीन खिलाड़ियों की एंट्री लगभग तय है। इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ का खेलना तय मान सकते हैं। वहीं अगर एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ टीम उतरी तो कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। वरना चार तेज गेंदबाज खेले तो चौथा नाम मोहम्मद सिराज का ही होगा। सिराज मौजूदा स्क्वाड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं लेकिन अब तक उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई है।
चौथे वनडे में ओपनिंग जोड़ी पर सस्पेंस
शुभमन गिल बाहर हैं तो रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग इशान किशन करेंगे या ऋतुराज गायकवाड़, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। आंकड़े और पिछले मैचों का रिकॉर्ड सभी इशान के पक्ष में नजर आ रहे हैं। अब कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर क्या निर्णय लेते हैं, यह मैच के दिन ही पता चलेगा।
अगर रोहित शर्मा और इशान किशन पारी की शुरुआत करते हैं तो ऋतुराज गायकवाड़ को नंबर 5 पर केएल राहुल की जगह खेलते देखा जा सकता है। वहीं अगर रोहित के साथ ऋतुराज पारी की शुरुआत करते हैं तो इशान किशन फिर नंबर 5 या नंबर 6 पर नजर आ सकते हैं, जो पिछले कुछ समय से वह वनडे क्रिकेट में करते आए हैं।
चौथे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, इशान किशन (उपकप्तान, विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी दार, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज/कुलदीप यादव।
चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
फिन एलन, टिम सीफर्ट, विल यंग, निक केली, मिच हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, मैट फिशर।
चौथे व पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड का आखिरी दो वनडे के लिए स्क्वाड
चौथे वनडे की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग।
पांचवें वनडे की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, ब्लेयर टिकनर।


