नई दिल्ली : अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत अंडर-19 का सामना अफगानिस्तान अंडर-19 से हो रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान सोहेल खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरेगी। यूथ वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच यह 14वीं भिड़ंत होगी। इस अहम नॉकआउट मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी की जोड़ी पारी की शुरुआत करेगी।
मध्यक्रम में उपकप्तान यशबर्धन, विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ मौजूद हैं। नंबर 3 की भूमिका फिर से वीके विनीत संभाल सकते हैं। भारतीय टीम ने इससे पहले अंतिम लीग मैच में यूएई अंडर 19 को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। आर्यवीर सहवाग ने अब तक भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। पिछले मैच में वह 160 रन की पारी खेलकर आए हैं। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में भी सभी की नजरें उनके ऊपर होंगी।
भारतीय अंडर 19 टीम को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ एक हार झेलनी पड़ी थी। वहीं नेपाल और यूएई की टीमों को भारत ने मात दी थी। अफगानिस्तान की टीम अपने तीनों मैच बांग्लादेश, मलेशिया और श्रीलंका की अंडर 19 टीमों के खिलाफ जीतकर आई है। ग्रुप स्टेज के बाद भारतीय टीम ग्रुप ए में दूसरे पर थी और अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी में टॉप पर थी। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान अंडर 19 का सामना बांग्लादेश अंडर 19 से हो रहा है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का दबदबा, 13 में से 11 मुकाबले जीते
भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 बार यूथ वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम का पलड़ा निश्चित ही भारी है और उसने 11 मुकाबले जीते हैं। खास बात यह है कि अफगान टीम भी दो बार यूथ वनडे में भारत को हरा चुकी है। इसी साल आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय अंडर 19 टीम का सामना अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हुआ था। भारत ने 310 रन का लक्ष्य चेज करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंडिया अंडर 19: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, इशान सूद।
अफगानिस्तान अंडर 19: अबिदुल्लाह नादरजान, फरीदुल्लाह इहसास, सुभान जखैल, नोमान सलारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, नूर अली नियाजी, बिलाल सलीमनखिल।
भारत-अफगानिस्तान दोनों टीमों के स्क्वाड
भारत U19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, इशान सूद, यशवीर गौड़, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, शाविन विनोद।
अफगानिस्तान U19 टीम: अबिदुल्लाह नादरजान, फरीदुल्लाह इहसास, सुभान जखैल, नोमान सलारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, अब्दुल्ला हमदर्द, नूर अली नियाजी, सामी मुबारेज, बिलाल सलीमनखिल, लुत्फुल्लाह मोहम्मदी, इमरान मोहम्मदी, सुभान अली, फरीद जादरान, फैसल मुबारिज, अबिदुल्ला आबिद, हमजा खान अलीखिल।


