आर्यवीर सहवाग को पछाड़कर पाकिस्तानी ओपनर उस्मान खान शीर्ष पर, टॉप-5 बैटर की सूची जारी

0

नई दिल्ली : अंडर-19 एशिया कप 2026 का चैंपियन कौन बनेगा, इसका फैसला शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में होगा। खिताबी भिड़ंत में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान की अंडर-19 टीम से होगा। इस अहम मुकाबले से पहले टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के चौके और छक्कों के आंकड़े भी चर्चा में हैं। सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान ने भारतीय बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, छक्के लगाने के मामले में आर्यवीर अब भी पहले स्थान पर कायम हैं। ऐसे में फाइनल से पहले दोनों बल्लेबाजों के बीच बाउंड्री लगाने की यह प्रतिस्पर्धा भी दिलचस्प हो गई है।

उस्मान खान का जलवा, आर्यवीर सहवाग को छोड़ा पीछे

पाकिस्तान के ओपनर उस्मान खान ने पहले सेमीफाइनल मैच में 54 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली और इस दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए। इन 7 चौकों के दम पर वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आर्यवीर सहवाग को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर आ गए। उस्मान खान ने 4 मैचों में 31 चौके लगाए हैं जबकि आर्यवीर सहवाग ने 4 मैचों में 29 चौके लगाए हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं। वहीं तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी हैं जिन्होंने 4 मैचों में 22 चौके लगाए हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाकर आर्यवीर सहवाग ने हासिल किया पहला स्थान

अब बात करते हैं फाइनल से पहले इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की तो इसमें आर्यवीर सहवाग पहले स्थान पर बने हुए हैं। आर्यवीर सहवाग ने सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी 51 रन की पारी में 4 छक्के और 4 चौके लगाए थे। इन 4 छक्कों के दम पर अब आर्यवीर के 4 मैचों में कुल 16 छक्के हो गए। वहीं सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अर्जुन राजपूत भी हैं जिन्होंने 4 मैचों में 5 छक्के अब तक जड़े हैं।

भारत-अफगानिस्तान मैच के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बैटर
बल्लेबाज मैच पारी रन 4
उस्मान खान 4 4 238 31
आर्यवीर सहवाग 4 4 303 29
लक्ष्य रायचंदानी 4 4 163 22
सुभान जखैल 4 3 142 17
अयान मिस्बाह 3 3 115 17
अब्दुल्ला अल मुही 4 4 108 16
भारत-अफगानिस्तान मैच के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
बल्लेबाज मैच पारी रन 6
आर्यवीर सहवाग 4 4 303 16
अहसान अल मोमिन 4 4 235 10
नूरुल्लाह अयोबी 3 2 109 10
अर्जुन राजपूत 4 2 111 5
यायिन राय 3 3 108 5
वीके विनीत 4 3 132 4
ताहिर सरवरी 4 3 70 4
उस्मान खान 4 4 238 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here