रायपुर: आज मुख्यमंत्री निवास में पेरा एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तोमन कुमार जी एवं अभिजीत सखूजा जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने दोनों खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि, कठिन परिश्रम और समर्पण का सम्मान करते हुए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
- तोमन कुमार जी – 51 लाख
- अभिजीत सखूजा जी – 31 लाख

यह घोषणा प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। सरकार खेल प्रतिभाओं को उचित सम्मान, प्रोत्साहन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आपकी सफलता प्रदेश के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।


