बड़ी हार के बाद भी बल्लेबाजों के समर्थन में उतरे श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों का किया बचाव

0

नई दिल्ली : भारत को न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में 244 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और ये भारत की वनडे प्रारूप में रन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार भी रही। इस मैच के जरिए श्रेयस अय्यर ने वनडे कप्तानी में भी अपना डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें बतौर कप्तान अपने पहले ही मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत अब भी 2-1 से आगे है।

इस मैच में भारत की बल्लेबाजी काफी खराब रही और न्यूजीलैंड के 333 रन के जवाब में टीम इंडिया 26.4 ओवर में 89 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा और खुद कप्तान श्रेयस अय्यर तो खाता भी नहीं खोल पाए। इस मैच में मिली हार के बाद भी श्रेयस अय्यर ने भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ की और हार के लिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया।

खेल का हिस्सा है हार-जीत, टीम मजबूती से करेगी वापसी

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि हमने देखा की पहली और दूसरी पारी में विकेट का बड़ा अंतर था और मैट हेनरी की तारीफ करनी होगी जिन्होंने पहली ही गेंद से बिल्कुल सही प्लेस पर बॉलिंग की। हमने पहली पारी में लगभग सबकुछ आजमा लिया था खासकर जिस तरह से कीवी बल्लेबाज जिस तरह से गेंद के उछाल के बावजूद शॉट खेल रहे थे। हमें लगा कि विकेट बैटिंग के लिए काफी अच्छा था क्योंकि उन्होंने 330 रन (333 रन) बना लिए है। हमने कुछ कैच भी छोड़े, लेकिन खेल में ऐसा होता रहता है।

विकेट गंवाने में बल्लेबाजों की लापरवाही नहीं, श्रेयस अय्यर ने किया बचाव

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि पहली पारी के बाद जब हम ड्रेसिंग रूम में गए तो हमें लगा कि हम टारगेट को आसानी से चेज कर लेंगे। हालांकि जिस तरह से गेंद अंदर और बाहर की तरफ सीम हो रही थी उसे देखते हुए ये तय करना मुश्किल था कि किस तरह से बैटिंग की जाए। अगर आप विकेट गिरने के तरीके को देखें तो किसी ने भी लापरहावी से अपना विकेट नहीं गंवाया बल्कि हमारे बल्लेबाज जिस गेंद पर आउट हुए वो सभी बेहतरीन गेंदें थीं। जाहिर है हमें इस हार के भूलकर आगे बढ़ना होगा। हमें देखना होगा कि हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में क्या गलतियां की। हमने पहले दो मैच जीते हैं और उन जीत से प्रेरणा लेकर अगले मैच में नई सोच के साथ मैदान पर उतरें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here