नई दिल्ली : इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में रविवार (15 नवंबर) को शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 355 रन बनाए। बनाए। टॉम बैंटन के शतक के अलावा जो रूट, जॉर्डन कॉक्स और विल जैक्स ने बेहतरीन अर्धशतक पारी खेली। एडिलेड के एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसका फैसला सही साबित होता दिखा। बेन डकेट 9 रन बनाकर 5वें ओवर में पवेलियन लौट गए। टॉम बैंटन और जो रूट ने दूसरे विकेट के लिए 136 गेंद पर 137 रनों की साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रख दी। जो रूट ने 68 गेंद पर 62 रन बनाए। यह वनडे में उनका 50वां अर्धशतक था। बैंटन ने 99 गेंद पर 121 रन बनाए। उन्होंने 12 और 4 छक्के लगाए। कप्तान हैरी ब्रूक सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 5 रन बनाए।
जॉर्डन कॉक्स-विल जैक्स की फिफ्टी से इंग्लैंड का स्कोर मजबूत
इसके बाद जॉर्डन कॉक्स ने 49 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाए। विल जैक्स 40 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। गस एटकिंसन ने 4 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 13 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेवियर बार्टलेट ने 3 विकेट लिए। स्पेंसर जॉनसन, राइली मेरेडिथ और कूपर कोनोली ने 1-1 विकेट लिए।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI
टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, राइली मेरेडिथ।


