नई दिल्ली :आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने 14 नवंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी। ललित मोदी के मुताबिक, वह 15 सितंबर को ब्रिटिश नागरिक बने थे। उन्होंने इस दौरान ब्रिटेन को अपना घर बताते हुए कहा कि अब यही उनकी नई पहचान और ठिकाना है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ललित मोदी के मुताबिक, उन्हें 15 सितंबर 2026 को ब्रिटिश नागरिकता मिली थी। इस मौके पर उनके परिवार और दोस्त भी मौजूद थे। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का गर्व का पल और एक नए अध्याय की शुरुआत बताया। ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन कई सालों से उनका घर रहा है। यहां के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि ब्रिटिश नागरिक बनना उनके लिए सिर्फ सम्मान की बात नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, जिसे वह गर्व और आभार के साथ स्वीकार करते हैं। उन्होंने अपने संदेश के आखिर में ‘गॉड सेव द किंग’ लिखकर ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय के प्रति सम्मान जताया। उन्होंने कहा कि वह अब उस देश के लिए सकारात्मक योगदान देना चाहते हैं, जिसे वह अपना घर मानते हैं। यह घोषणा उन्होंने राजा चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन के मौके पर की


