13 छक्के और 8 चौकों से रजत पाटीदार का धमाका, 281 के स्ट्राइक रेट से ठोके 135 रन

0

नई दिल्ली : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने सोमवार (16 नवंबर) को असम के खिलाफ ऐतिहासिक शतकीय पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने महज 48 गेंदों पर 281.25 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए। अपनी विस्फोटक पारी में पाटीदार ने 13 छक्के और 8 चौके जड़ते हुए असम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। टी20 में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च स्कोर रजत पाटीदार के नाम हो गया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट डेनियल क्रिश्चियन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने काउंटी क्रिकेट में केंट के खिलाफ 2014 में मिडिलसेक्स के लिए 57 गेंद पर 129 रन की पारी खेली थी।

असम पर मध्य प्रदेश का धमाकेदार प्रहार, 131 रनों से मुकाबला जीता

रजत पाटीदार की इस पारी और शिवांग कुमार के 38 गेंद पर 61 रनों की पारी के बदौलत मध्य प्रदेश ने 6 विकेट पर 250 रन बनाए। इसके जवाब में असम की 17.4 ओवर में 119 रन पर ही आउट हो गई। शिबशंकर रॉय ने सबसे ज्यादा 32 गेंद पर 32 रन बनाए। मध्य प्रदेश को 131 रनों से जीत मिली।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नहीं खेलेंगे रजत पाटीदार

रजत पाटीदार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 का हिस्सा नहीं होते। उन्हें राइजिंग स्टार्स एशिया कप टूर्नामेंट के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया था, लेकिन उन्होंने चयन समिति को बता दिया कि वे अभी 50 ओवर के क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं होना चाहते, क्योंकि वे लंबे समय से एड़ी की चोट से जूझ रहे हैं। इससे उनके लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की ओर से खेलने का रास्ता खुल गया। दो दिन पहले उन्होंने नाबाद 36 रन बनाकर केरल के खिलाफ टीम को एक आसान जीत दिलाने में मदद की थी। अब उन्होंने अपने खेल को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here